नागौर
राजस्थान के नागौर जिले में नागौर-लाडनूं राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिवहन विभाग का एक अधिकारी ट्रक ड्राइवर से वसूली कर रहा था और इस ट्रक ड्राइवर ने अवैध वसूली का वीडियो बनाकर इसका भंड़ाफोड़ कर दिया। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो सरकार ने उसे निलम्बित कर मुख्यालय जयपुर कर दिया।
बताया गया कि बाड़मेर से नागौर जा रहे इस ट्रक ड्राइवर ने पहले तो वीडियो बनाया और बाद में उसे फेसबुक पर लाइव भी कर दिया। हालांकि अवैध वसूली कर रहे SI शिवनारायण भादू और उनके साथ मौजूद गार्ड ने ड्राइवर के फोन से वीडियो डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक वीडियो वायरल हो चुका था। SI शिवनारायण भादू को निलंबित कर दिया गया है। संबंधित गार्ड को भी हटा दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद हुई किरकिरी से बचने के लिए रविवार को अवकाश के बावजूद परिवहन विभाग के विशिष्ट शासन सचिव एवं परिवहन आयुक्त महेन्द्र सोनी ने आदेश जारी कर नागौर जिला परिवहन कार्यालय के सब इंस्पेक्टर शिवनारायण विश्नोई को निलम्बित करते हुए निलंबन अवधि में मुख्यालय प्रधान कार्यालय जयपुर किया है।
सांठगांठ का भी ऑडियो वायरल
जब मामला तूल पकड़ता दिखाई दिया, तो आरटीओ के सब इंस्पेक्टर ने मामले में साठगांठ करने के लिए भी टेलीफोन कर बात की, लेकिन वो वीडियो भी वायरल हो गया। इसके बाद विभागीय कार्यवाही के तहत उस पर गाज गिर गई। बाड़मेर के ट्रक चालक देवेन्द्र ने रोज-रोज की इस अवैध वसूली से छूटकारा पाने के लिए शनिवार को हिम्मत दिखाकर गार्ड द्वारा रुपए लेने तथा वीडियो बनाने की जानकारी मिलने पर उसके पीछे दौडऩे के वीडियो बना लिए थे। इसके बाद उसने अपनी पहचान के पीएस कलवानिया को वीडियो भेज दिया। कलवानिया ने सब इंस्पेक्टर से बात की तो वह गिड़गिड़ाने लगा। कहने लगा, नौकरी कितनी मुश्किल से मिलती है साहब, वीडियो वायरल हो गया तो उसकी नौकरी चली जाएगी। साथ ही दोनों के बीच हुई बातचीत के ऑडियो में यह भी कह रहा है कि उसने रुपए लेने की गलती करने के बाद अधिकारी होने के बावजूद ट्रक ड्राइवर के पैर पकड़े और हाथ भी जोड़े। वीडियो और ऑडियो वायरल होने के बाद नागौर जिला परिवहन अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी ने सब इंस्पेक्टर शिवनारायण विश्नोई को रिलीव कर मुख्यालय भेज दिया तथा पैसे लेने वाले गार्ड को भी हटा दिया।
ये भी पढ़ें
- NTA की एक्सपर्ट टीचर ही निकली पेपर लीक गैंग की सरगना | घर में लगाई ‘सीक्रेट क्लास’, बच्चों को रटवाए वही सवाल जो NEET में आए
- अभी टला अनशन, खत्म नहीं हुआ आंदोलन | प्रशासन के आश्वासन पर व्यापार महासंघ ने लिया बड़ा फैसला, 26 मई का भरतपुर बंद बरकरार
- सिर्फ यूरिया-डीएपी से नहीं चलेगी खेती | उदयपुर कृषि महोत्सव में वैज्ञानिकों ने किसानों को दी चेतावनी, संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर
- बिजली गई तो घंटों नहीं लौटी | भीषण गर्मी में दौसा के लोगों का फूटा गुस्सा, मच्छरों और कटौती ने किया बेहाल
- ‘घर में चल रही थी NEET की गुप्त क्लास’ | CBI ने दबोचा केमिस्ट्री प्रोफेसर, छात्रों को पहले ही रटवाए गए थे असली सवाल
- भोजशाला पर हाईकोर्ट की बड़ी मुहर | ASI रिपोर्ट को माना सही, कहा- ‘यह मंदिर स्वरूप वाला स्थल’ | मूर्तियां, श्लोक और हवनकुंड…वे सबूत जिनसे हुई हिंदू पक्ष की जीत
- NEET फिर से, लेकिन बिना झंझट | अब 21 जून को होगी परीक्षा, फीस लौटेगी और पुराना एडमिट कार्ड बेकार
- ‘अब घर से चलेगी सरकार’ | दिल्ली में हफ्ते में 2 दिन Work From Home, मंत्रियों-अफसरों की गाड़ियों पर भी ब्रेक
- दिल्ली में भरतपुर का दम | जयशंकर टाईगर क्लब ने नेशनल ताइक्वांडो में जीते 10 मेडल, विरोधियों को चटाई धूल
- सेवा का नया साल शुरू | लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर की नई टीम घोषित, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
इधर वीडियो व समाचार वायरल होने के बाद एसीबी भी हरकत में आई है। एसीबी के मुखिया बीएल सोनी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पीएस कलवानिया से ट्रक ड्राइवर के नम्बर लेकर इस मामले में उचित कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया है।
