जयपुर
शराब ठेकेदार की हत्या में वांटेड एक शर्पशूटर को राजस्थान के जयपुर जिले के कोटपूतली में पुलिस ने घेर लिया। पुलिस की घेराबंदी में अपने आपको फंसता देख उस शार्पशूटर ने कनपटी पर पिस्टल रख गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक शार्पशूटर का नाम रूपाचंद उर्फ सुक्खा गुर्जर (21) पुत्र सुरेश कुमार निवासी खेतड़ी तके दूदवा झुंझुनूं है। उसके साथ दो अन्य बदमाश भी थे। जानकारी के अनुसार एक मुखबिर से रूपाचंद उर्फ सुक्खा गुर्जर और उसके साथियों के कोटपूतली में होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस उसे पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की घेराबंदी सख्त होते ही उसने पिस्टल से खुद के सिर में गोली मार ली। सुक्खा की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार खेतड़ी में शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में सुक्खा 6 महीने से फरार चल रहा था। इस पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। इसके खिलाफ हत्या, लूट व मारपीट के चार मामले दर्ज थे। कोटपूतली थानाधिकारी दिलीप सिंह को रात करीब 11 बजे सुक्खा की लोकेशन मिली। पुलिस बाला का नांगल में पहुंची तो सुक्खा के साथ दो अन्य युवक भी थे। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे।
पुलिस के अनुसार सुक्खा और उसके दो साथी स्कार्पियों गाड़ी में थे। तीनों ने गाड़ी को हाइवे से उतरकर बाजरे के खेत में घुसा दिया। फिर गाड़ी से उतर कर भागने लगे। पुलिस पर फायरिंग करने लगे। दो युवक दूसरी दिशा में भाग गए। लेकिन पुलिस ने सुक्खा को चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरा देखकर सुक्खा ने पिस्टल से सिर में गोली मार ली। सूचना मिलने पर एसपी शंकरदत्त शर्मा, एएसपी रामकुमार कस्वां, डीएसपी दिनेश यादव मौके पर पहुंचे। जयपुर से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।
रंगदारी नहीं मिली तो कर दी थी शराब ठेकेदार की हत्या
बदमाश सुक्खा ने 6 महीने पहले शराब ठेकेदार से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं मिलने पर उसे धमकी दी थी। फिर उसकी हत्या कर दी गई। सुक्खा की पिछले तीन दिनों से कोटपूतली में ही लोकेशन आ रही थी। बाला का नांगल में ढाणी में जलवे के कार्यक्रम में आया था। वहां पर शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे। इसके बाद लड़ने लग गए थे। पुलिस पहुंची तो 15 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया था। तब सुक्खा फरार हो गया था। तब से पुलिस लोकेशन के हिसाब से तलाश कर रही थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 2 लाख की रिश्वत पर फंसा सिस्टम का पहिया | ACB के जाल में IAS का रीडर, गनौर में रंगे हाथों गिरफ्तारी
- अक्षय तृतीया पर भुसावर में धर्म की गूंज | परशुराम जन्मोत्सव में सजेगा आस्था का भव्य उत्सव
- सैनी समाज की बड़ी पहल | भुसावर में 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह, तैयारियां जोरों पर
- लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट
- DA Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा, पेंशनर्स को भी लाभ
- संदिग्ध मौत पर उठा सियासी-सामाजिक तूफान | विनीत प्रकरण की जांच बदली, अब डीएसपी करेंगे पड़ताल
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
