अलवर
नीमराणा के रीको औद्योगिक क्षेत्र में प्लाईवुड-फर्नीचर बनाने वाली आरआर कंपनी (RR Company) में बुधवार सुबह साढ़े दस बजे भीषण आग लग गई जिससे कम्पनी में हड़कंप मच गया। कम्पनी के दो सौ कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। आग लग जाने से कम्पनी का करोड़ों का माल जलकर राख हो गया। आग की सूचना पर नीमराणा (Neemrana), बहरोड़ (Behror) की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि उसे काबू पाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। फिलहाल आग के कारणों को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फैक्ट्री में केमिकल के ड्रम भी थे, इस कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे के वक्त फैक्ट्री में 200 कर्मचारी काम कर रहे थे, जो समय रहते दौड़कर बाहर निकल गए।
दमकल कर्मचारियों के अनुसार आग बुझाने में अभी कई घंटे का समय लग सकता है। नीमराणा के दमकल वाहन खराब पड़े हैं। इस कारण भिवाड़ी और बहरोड़ से दमकल वाहनों को आने में काफी समय लग गया।
20 कंटेनर माल तैयार था
कंपनी के प्रोडेक्शन मैनेजर जय प्रकाश ने बताया कि कंपनी में करीब 20 कंटेनर तैयार माल सहित पैकेजिंग का पूरा माल जलकर खाक हो गया। नीमराणा क्षेत्र की तीनों दमकल गाड़ियों के खराब होने के चलते दमकल गाड़ियों को बहरोड़ से बुलाना पड़ा। इससे समय ज्यादा लग गया। इस दौरान आग से पूरी फैक्ट्री तबाह हो गई। उन्होंने बताया कि सुबह कंपनी में करीब 200 कर्मचारी काम कर रहे थे। सभी ने भागकर अपनी जान बचाई। कोई जन हानि नहीं हुई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
