करौली
राजस्थान (Rajasthan) के करौली (karauli) जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसे देखकर सभी सन्न रह गए। करौली में जिला कलक्टर ऑफिस के सामने सिटी पार्क में शनिवार सुबह नायब तहसीलदार का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। शनिवार की सुबह पार्क में टहलने वाले लोगों ने पेड़ से लटका हुआ शव देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और उसे अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। लेकिन अभी यह साफ नहीं हुआ है कि नायब तहसीलदार ने सुसाइड किया है या उनकी हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का केस मानकर चल रही है।
पुलिस को मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही आत्महत्या जैसी कोई वजह सामने आई है। डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि मृतक की पहचान भरतपुर (Bharatpur) के बाई गांव निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र सिंह के तौर पर हुई है। राजेंद्र सिंह का 5 दिन पहले ही धौलपुर से करौली नायब तहसीलदार के पद पर ट्रांसफर हुआ था।
मृतक के बड़े भाई अतर सिंह ने बताया कि राजेंद्र भरतपुर की वैर (Wair) तहसील में कानूनगो पद पर थे। इसके बाद धौलपुर (Dholpur) के बसई नवाब कस्बे में नायब तहसीलदार के पद पर तैनाती हो गई। पांच दिन पहले ही उनका ट्रांसफर करौली में नायब तहसीलदार के पद पर हुआ था, जिसके बाद वे कलेक्ट्रेट के सामने ही एक मकान में किराए पर रह रहे थे। राजेंद्र को किसी तरह की कोई पारिवारिक या आर्थिक समस्या भी नहीं थी, लेकिन फिर ऐसी क्या वजह रही, जो उनकी मौत हो गई।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
Good News: राजस्थान के कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता
हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकार ने बढ़ाया इतना महंगाई भत्ता
प्रमोशन को लेकर कर्मचारियों को बड़ी राहत | अब सिर्फ इस वजह से नहीं रुकेगी पदोन्नति, संशोधन आदेश जारी
सरकारी बैंकों में होंगे अब कई चीफ जनरल मैनेजर | इसलिए आई पद बढ़ाने की नौबत
कर्मचारियों की निजी जानकारी RTI Act के तहत नहीं दी जा सकती: हाई कोर्ट
इस जज ने कर दिया ऐसा कांड, वीडियो वायरल हुआ तो चली गयी नौकरी
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
