भरतपुर
राजस्थान के भरतपुर शहर में एक दिल को हिला कर रख देने वाली घटना हुई है। इसमें एक सिरफिरा युवक नशे में धुत होकर अपनी मां को छत पर ले गया और वहां से नीचे धक्का दे दिया। इससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद युवक फरार हो गया। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वह सन्न रह गया।
घटना भरतपुर शहर के वार्ड नंबर 40 में बी नारायण गेट स्थित गुरुद्वारे के पास की है। पुलिस के अनुसार इस मोहल्ले का शेरू नामक युवक आदतन शराबी है और आए दिन घर में झगड़ा करता रहता था। शराब के कारण उसकी मां हुकमी बाई उसे टोकती रहती थी। इस पर मां से उसका झगड़ा जाता था। रविवार रात को उसने शराब के नशे में फिर से मां के साथ झगड़ा किया और मां को छत पर ले जाकर नीचे धक्का दे दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लेकिन तब तक शेरू मौके से फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को वहां से उठवाकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। आरोपी बेटे का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कम वैज्ञानिक, लेकिन कमाल का काम | MPUAT की रिसर्च काउंसिल मीटिंग में नई खेती तकनीक और कमाई मॉडल पर बड़ा फोकस
- 4 नकाबपोश, 10 मिनट का खेल और 2 करोड़ का सोना साफ | दिनदहाड़े बैंक में धावा, मारपीट कर लॉकर खाली कर फरार, 5 लाख कैश भी लूट ले गए
- AAP में बगावत का ब्लास्ट | राघव चड्ढा ने छोड़ी पार्टी, बोले—‘गलत पार्टी में सही आदमी’, 2/3 सांसदों संग BJP में विलय का ऐलान
- एक महीने से हत्यारे आज़ाद, शहर सड़कों पर | नदबई में उफन पड़ा गुस्सा, पत्नी की चीख—‘न्याय दो’, बाजार-स्कूल सब बंद
- खेलते-खेलते मलबे में दब गए दो मासूम | मजदूरी पर गए मां-बाप, घर लौटे तो 4 और 5 साल के बच्चों की सिर्फ लाशें मिलीं
- अब छुट्टी ‘मांगनी’ नहीं, हक बन गई | 6 महीने में पेड लीव, हर साल कैश और ‘रिजेक्टेड’ छुट्टियां भी नहीं होंगी बेकार
- हाईकोर्ट का सख्त वार | डिस्कॉम CMD आरती डोगरा पर ACB जांच के आदेश, 3 महीने में रिपोर्ट तलब
- सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत | महंगाई भत्ता बढ़ा, लाखों को मिलेगा फायदा
- रैकेट की चमक, भरतपुर का नाम रोशन | टेबल टेनिस दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, अकादमी में उत्सव सा माहौल
- आपत्तिजनक वीडियो विवाद में बड़ा एक्शन | हाई कोर्ट ने जज को किया सस्पेंड, ट्रांसफर भी तय
