भरतपुर
राजस्थान के भरतपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। इस हादसे में रेलवे ट्रैक पार कर अपने छात्रावास से स्कूल जा रहीं दो छात्राएं ट्रेन की चपेट में आ गईं जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
हादसा भरतपुर के नदबई थाना इलाके में सोमवार को हुआ। दोनों दसवीं क्लास की छात्राएं थी और हलेना रोड स्थित एक हॉस्टल से अपने स्कूल जा रही थी। पुलिस की ओर से दोनों छात्राओं के शव कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह गुनसारा गांव निवासी 15 वर्षीय काजल और दयोपुरा निवासी 16 वर्षीय करिश्मा शारदे छात्रावास से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान दोनों छात्राएं ट्रेन की चपेट में आ गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
वार्डन भी दोनों छात्राओं के साथ थी
रेलवे लाइन के पास मौजूद ग्रामीणों ने ट्रेन निकलने के बाद दोनों बच्चियों के शवों को पड़े देखा तो उन्होंने अंडर पास के नीचे से जा रही छात्राओं को आवाज देकर घटना के बारे में बताया। बताया जा रहा है कि छात्रावास की वार्डन भी दोनों छात्राओं के साथ थी। सुरक्षित आवागमन के लिए रेलवे अंडर पास भी बना हुआ है, बावजूद इसके वार्डन की मौजूदगी में छात्राओं को गलत तरीके से रेल पटरी क्रॉस कराई जा रही थी और यह हादसा हो गया।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह कुंदन ने बताया कि पूरी घटना की जांच की जा रही है और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डोटासरा ने ट्वीट कर शोक जताया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भरतपुर के नदबई में हृदयविदारक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से सरकारी आवासीय बालिका छात्रावास की 2 छात्राओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दु:खद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। दु:ख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कम वैज्ञानिक, लेकिन कमाल का काम | MPUAT की रिसर्च काउंसिल मीटिंग में नई खेती तकनीक और कमाई मॉडल पर बड़ा फोकस
- 4 नकाबपोश, 10 मिनट का खेल और 2 करोड़ का सोना साफ | दिनदहाड़े बैंक में धावा, मारपीट कर लॉकर खाली कर फरार, 5 लाख कैश भी लूट ले गए
- AAP में बगावत का ब्लास्ट | राघव चड्ढा ने छोड़ी पार्टी, बोले—‘गलत पार्टी में सही आदमी’, 2/3 सांसदों संग BJP में विलय का ऐलान
- एक महीने से हत्यारे आज़ाद, शहर सड़कों पर | नदबई में उफन पड़ा गुस्सा, पत्नी की चीख—‘न्याय दो’, बाजार-स्कूल सब बंद
- खेलते-खेलते मलबे में दब गए दो मासूम | मजदूरी पर गए मां-बाप, घर लौटे तो 4 और 5 साल के बच्चों की सिर्फ लाशें मिलीं
- अब छुट्टी ‘मांगनी’ नहीं, हक बन गई | 6 महीने में पेड लीव, हर साल कैश और ‘रिजेक्टेड’ छुट्टियां भी नहीं होंगी बेकार
- हाईकोर्ट का सख्त वार | डिस्कॉम CMD आरती डोगरा पर ACB जांच के आदेश, 3 महीने में रिपोर्ट तलब
- सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत | महंगाई भत्ता बढ़ा, लाखों को मिलेगा फायदा
- रैकेट की चमक, भरतपुर का नाम रोशन | टेबल टेनिस दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, अकादमी में उत्सव सा माहौल
- आपत्तिजनक वीडियो विवाद में बड़ा एक्शन | हाई कोर्ट ने जज को किया सस्पेंड, ट्रांसफर भी तय
