जयपुर
राजस्थान में रविवार को कोटा और धौलपुर में बिजली गिरने से सात मासूम बच्चों की मौत हो गई। धौलपुर जिले में तीन बच्चों के और कोटा में चार बच्चों की मौत हुई है। ये सभी बच्चे जंगल में मवेशियों को चराने गए थे।
धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड के सदर थाना क्षेत्र के गांव क्षेत्र कुदिन्ना में मानसून के आगमन के साथ ही सात बच्चों की मौत ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं।आकाशीय बिजली गिरने से यहां तीन बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अमरसिंह का 15 वर्षीय पुत्र लवकुश और रामवीर का 10 वर्षीय पुत्र विपिन और 8 वर्षीय पुत्र भोलू पशुओं को चराने के लिए गांव से बाहर जंगल में गए थे। जहां एक दीवार के सहारे बैठे हुए थे। अचानक मौसम बदला और बूंदाबांदी के बीच बिजली की तेज गर्जना हुई। देखते ही देखते आकाशीय बिजली ने तीनों मासूम बालकों को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्हें तीनों बालक मृत मिले। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। गांव में शोक छाया है और हर चेहरा गमगीन दिखाई दे रहा है।
कोटा के कनवास उपखंड क्षेत्र के गरड़ा का टांडा गांव में चार बच्चों की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पेड़ के नीचे छिपे पांच बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। सभी बच्चे बकरियां चराने के लिए जंगल में गए थे। जानकारी के अनुसार, गांव के नौ बच्चे बकरियां चराने गए थे। बारिश से बचने के लिए सभी बच्चे बकरियों को लेकर एक पेड़ के नीचे छिप गए। आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे बैठे अखराज (13), विक्रम (16), उर्जन (16) व बावला की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य पांच बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।
वहीं झालावाड़ जिले में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे किसान ताराचंद भील (22) की मौत हो गई। बारां जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र के बहराई ओड़ाखारा गांव में खेत पर जाते समय किसान पिता – पुत्र पर बिजली गिर गई। घटना में पुत्र दीपक (20) की मौत हो गई है, जबकि पिता लाल्या भील को आकाशीय बिजली के हल्के झटके लगे हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कम वैज्ञानिक, लेकिन कमाल का काम | MPUAT की रिसर्च काउंसिल मीटिंग में नई खेती तकनीक और कमाई मॉडल पर बड़ा फोकस
- 4 नकाबपोश, 10 मिनट का खेल और 2 करोड़ का सोना साफ | दिनदहाड़े बैंक में धावा, मारपीट कर लॉकर खाली कर फरार, 5 लाख कैश भी लूट ले गए
- AAP में बगावत का ब्लास्ट | राघव चड्ढा ने छोड़ी पार्टी, बोले—‘गलत पार्टी में सही आदमी’, 2/3 सांसदों संग BJP में विलय का ऐलान
- एक महीने से हत्यारे आज़ाद, शहर सड़कों पर | नदबई में उफन पड़ा गुस्सा, पत्नी की चीख—‘न्याय दो’, बाजार-स्कूल सब बंद
- खेलते-खेलते मलबे में दब गए दो मासूम | मजदूरी पर गए मां-बाप, घर लौटे तो 4 और 5 साल के बच्चों की सिर्फ लाशें मिलीं
- अब छुट्टी ‘मांगनी’ नहीं, हक बन गई | 6 महीने में पेड लीव, हर साल कैश और ‘रिजेक्टेड’ छुट्टियां भी नहीं होंगी बेकार
- हाईकोर्ट का सख्त वार | डिस्कॉम CMD आरती डोगरा पर ACB जांच के आदेश, 3 महीने में रिपोर्ट तलब
- सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत | महंगाई भत्ता बढ़ा, लाखों को मिलेगा फायदा
- रैकेट की चमक, भरतपुर का नाम रोशन | टेबल टेनिस दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, अकादमी में उत्सव सा माहौल
- आपत्तिजनक वीडियो विवाद में बड़ा एक्शन | हाई कोर्ट ने जज को किया सस्पेंड, ट्रांसफर भी तय
