‘स्काउट गाइड संगठन सामाजिक संस्कारों की टकसाल’

भरतपुर 

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय भरतपुर के तत्वावधान में बुधवार को जिला परिषद वार्षिक अधिवेशन आयोजन की पूर्व तैयारी बैठक आलोक शर्मा सहायक राज्य आयुक्त स्काउट की अध्यक्षता एवं प्रदीप शर्मा सहायक राज्य आयुक्त स्काउट के मुख्य अतिथ्य में मण्डल मुख्यालय भरतपुर पर सम्पन्न हुई।

राजस्थान के पुलिस बेड़े में बड़ा बदलाव, 13 IPS के तबादले, ACB में भी महानिदेशक नियुक्त, देखें लिस्ट

प्रार्थना, स्वागत, परिचय के बाद रामजस लिखाला सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट ने बैठक आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालकर बैठक कार्य सूची अनुसार जिला सैटअप एवं मण्डल ऑर्गेनाइजेशन की प्रारम्भिक जानकारी देकर जिला परिषद भरतपुर सदस्य नामावली पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने  जिला कार्यकारिणी की गत बैठक में हुई चर्चानुसार जिला परिषद वार्षिक अधिवेशन आयोजन की तिथि, स्थान एवं सहभागिता के सम्बन्ध में सदस्यों को अवगत करवाया।

बैठक में जिला मुख्यालय भरतपुर की प्रशासनिक एवं वित्तिय प्रबंधन व्यवस्था, लेखा संधारण एवं वार्षिक ऑडिट के बारे में विचार विमर्श किया गया। जिले में स्काउट गाइड की संख्यात्मक व गुणात्मक प्रगति संम्बधी चर्चा हुई।

मण्डल मुख्यालय स्तर पर स्काउट शॉप संचालन की व्यवस्था, स्थानीय संघ उच्चैन व भुसावर का गठन, जिला मुख्यालय भरतपुर भवन मरम्मत एवं नवीन निर्माण कार्य करवाने पर भी विचार विमर्श किया।

प्रदीप शर्मा ने सुझाव दिया कि, जिला परिषद के अधिवेशन से पूर्व तदर्थ कार्यकारिणी कार्य करती रहे एवं माह फरवरी 2024 में अधिवेशन का आयोजन करवाया जाए। उन्होंने कहा कि मण्डल मुख्यालय भरतपुर पर भौतिक विकास अन्तर्गत आवश्यकतानुसार रसोई घर, स्टोर रूम व सैनीटेशन ब्लॉक निर्माण भी करवाया जाए। उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि जिला एवं मण्डल भरतपुर के विकास हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यों का विकेन्द्रीकरण किया जाए।

आलोक शर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि स्काउट गाइड संगठन का विकास एवं विस्तार करना कार्यकर्ताओं  का उत्तरदायित्व है। अतः संगठन के प्रत्येक स्तर पर आंवटित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु उपलब्धियां भी अर्जित की जायें। संख्यात्मक वृद्धि के साथ-साथ गुणात्मक सुधार भी अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि, स्काउट गाइड संगठन सामाजिक संस्कारों की टकसाल है। अतः गतिविधि में भागीदारी से छात्र छात्राओं में शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ सामाजिक संस्कारों का बीजारोपण होता है।

देवेन्द्र कुमार मीना सी. ओ. स्काउट ने स्थानीय संघ उच्चैन एवं भुसावर के गठन सम्बन्धी प्रक्रिया को पूर्ण करवाना आवश्यक बताया। सीमा रिजवी सी.ओ. गाइड ने गाइड यूनिट लीडर बैसिक कोर्स आयोजन की जानकारी दी। जगदीश उपमन ने आवासीय प्रशिक्षण शिविर हेतु स्काउट गाइड हट निर्माण की आवश्यकता बताई। द्वारिका प्रसाद शर्मा ने बताया कि स्थानीय संघों को सक्रिय करने हेतु बल दिया जाये। बलराज सिंह सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट ने बैठक कार्य सूची अनुसार सकारात्मक विचार विमर्श कर जिला परिषद वार्षिक अधिवेशन का आयोजन हेतु सभी का सहयोग अपेक्षित बताया और अन्त में सभी का आभार प्रकट किया।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

राजस्थान के पुलिस बेड़े में बड़ा बदलाव, 13 IPS के तबादले, ACB में भी महानिदेशक नियुक्त, देखें लिस्ट

हिमाचल के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, संजय कुंडू फिर बने DGP | 8 IPS व 25 HPPS भी बदले, देखें लिस्ट

राजस्थान के स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पर लग सकता है बैन, सरकार ने मांगी रिपोर्ट

पीएनबी से 1418 करोड़ की धोखाधड़ी, नौ लोगों के खिलाफ आरोप तय | बैंक से लोन उठाकर फर्जी कंपनियों में लगाया, करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाई

राजस्थान पुलिस सेवा के 79 अफसर प्रमोट, देखें लिस्ट

बैंक क्लर्क का बदल जाएगा अब पदनाम, इस नाम से जाने जाएंगे | कामकाज में भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव

इस स्टेट में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती का रास्ता साफ, भर्ती नियमों में संशोधन को सरकार ने दी मंजूरी | कॉलेजों में खाली  हैं 3800 पद