भरतपुर: अनिल भारद्वाज राष्ट्रीय हिन्दू स्वाभिमान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त, डा. आलोक शर्मा बने प्रदेश अध्यक्ष

भरतपुर 

राष्ट्रीय हिन्दू स्वाभिमान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा ने भरतपुर निवासी संघ के पूर्व प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल भारद्वाज को संगठन का राष्ट्रीय महामंत्री और टेक्नोलोजी पार्क के निदेशक डॉ. आलोक शर्मा को राजस्थान प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

CBI की रेड: घूसखोर रीजनल लेबर कमिश्नर के खातों में निकले डेढ़ करोड़, नौकर के पास मिला डेढ़ किलो सोना

इस अवसर पर अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विविध सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला एवं साफा पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल भारद्वाज ने कहा कि डॉ. अलोक शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन के कार्य को राजस्थान में एक नई दिशा मिलेगी। संगठन का विस्तार गांव – गांव तक होगा।

भारद्वाज ने बताया कि संगठन 14 राज्यों के 109 जिलों में हिन्दू हितों के लिए कार्य कर रहा है। कार्यकर्ताओं की बैठक 10 अगस्त को होगी। इस मौके पर  राष्ट्रीय हिंदू स्वाभिमान संघ व बृजभूमि कल्याण परिषद के कार्यकर्ता कुम्हेर दरवाजे से लक्ष्मण मंदिर तक यात्रा निकालेंगे और इसके बाद शाम 6 बजे भारत माता की भव्य आरती लक्ष्मण मंदिर पर की जाएगी। इसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर विप्र फाउंडेशन युवा के प्रदेशाध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा, विपुल शर्मा, अशोक शर्मा, बृज भूमि कल्याण परिषद के संभाग अध्यक्ष देवेंद्र चामड,  नेत्रकमल मुदगल, गीतम शर्मा, लोकेश सिंगल, रविकांत गुप्ता, विनोद चतुर्वेदी, गौरव शर्मा, केशवदेव शर्मा, राजीव धानोता, मदन मोहन शर्मा, राष्ट्रीय जाट महासभा के रोहित चौधरी, उत्तम गुप्ता, गिरीश तिवारी, दीपचंद शर्मा पत्रकार, बाबूलाल, विपिन कुमार, योगेश गर्ग, रितेश शर्मा आदि नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। अंत में हनुमान चालीसा का पाठ व प्रसाद वितरण, पौधरोपण और  प्रांगण की सफाई की गई। ज़िलामंत्री विनोद चतुर्वेदी ने आभार ज्ञापित किया।

जब रेलवे का गेटमैन कार से चला गया ड्यूटी पर, फिर इसके बाद जो हुआ उसे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

CBI की रेड: घूसखोर रीजनल लेबर कमिश्नर के खातों में निकले डेढ़ करोड़, नौकर के पास मिला डेढ़ किलो सोना

जब वकील की दलीलों से जज साहब की बिगड़ गई तबीयत, फिर क्या हुआ; जानिए यहां

शब्द सो गए मौन ओढ़कर…

जल्दी ही आएंगे वो दिन जब बैंक की शाखाओं में भूल जाएंगे आप कागज का उपयोग, जानिए कहां तक पहुंची बात

OMG! बड़े ही गर्व के साथ अपनी मूंछों पर ताव देती है यह महिला, लोगों ने खूब मजाक बनाया लेकिन इसलिए नहीं कटवातीं

EMM Negative: भारत में मिला पहला दुर्लभ ब्लड ग्रुप और दुनिया का 10वां, जानिए किसे दे सकता है खून

जानिए भारत के राष्ट्रपति की ताकत, सैलरी और सुविधाएं