जयपुर
Winter Vacation in Rajasthan School: राजस्थान (Rajasthan) में मौसम विभाग ने 24 दिसंबर से शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राज्य के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।
मदन दिलावर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में 24 दिसंबर से शीत लहर की तीव्रता में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना व्यक्त की गई है। लिहाजा इस वर्ष का शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक रहेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शीत लहर को लेकर मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सरकार की तरफ से यह फैसला लिया है।
राजस्थान में शिक्षा विभाग ने 28 जुलाई को स्कूलों के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी किया था, जिसमें इस बार सर्दियों की छुट्टियां 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक रहने का जिक्र था। कैलेंडर के मुताबिक, इस दौरान सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। लेकिन पिछले दिनों शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि इस बार शीतकालीन अवकाश सर्दियों को देखते हुए किए जाएंगे। तभी से इस शीतकालीन अवकाश को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी।शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को उदयपुर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में स्पष्ट किया कि ” पूर्व में मैंने एक घोषणा की थी सरकारी विद्यालयों में छुट्टियां जब करेंगे जब सर्दी होगी। और अभी मौसम विभाग ने घोषणा की है कि एक दो दिन बाद से बहुत सर्दी पड़ेगी। आज भी चार-पांच जिलों में बारिश हुई है। ऐसे में अब मैं राजस्थान सरकार की ओर से घोषणा करता हूं कि सर्दी की छुट्टियां शिविरा पंचाग के अनुसार 25 दिसम्बर से ही शीतकालीन अवकाश होंगे।”
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
जयपुर में फिर फैली दहशत, 75 सिलेंडर से भरे CNG गैस ट्रक में लगी आग
Income Tax Raid: जंगल में खड़ी कार से 52 KG गोल्ड और 15 करोड़ कैश बरामद
इस स्टेट में असिस्टेंट प्रोफेसर के 562 पदों पर होगी भर्ती | जानें; किस विषय के कितने हैं पद
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
