रूपारेल नदी को ERCP में शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन की तैयारियां, किसान नेताओं ने अनेक गांव में किया जनसम्पर्क

डीग 

ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने तथा रुपारेल नदी को भी इस प्रोजेक्ट में सम्मलित करने की मांग को लेकर बुर्जा मन्दिर सुन्दरावली में पिछले 27 दिनों से चल रहे धरने के समर्थन में 30 जून को नगर उप खंड  मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर किसान नेता मोहना गुर्जर और इन्दल सिंह जाट ने मंगलवार को ग्राम मौरोली, शीशवाड़ा, बडेसरा, नाहरौली में किसानों की नुक्क्ड़सभाओं को सम्बोधित किया।

PM मोदी का यूनिफॉर्म सिविल कोड बड़ा बयान, एक घर दो कानून से नहीं चल सकता | साफ़ संकेत- यूनिफॉर्म सिविल कोड पर तेजी से आगे बढ़ रही सरकार

इन सभाओं में इन्दल सिंह जाट और मोहना गुर्जर ने कहा कि सम्पूर्ण डीग और नगर क्षेत्र में पानी का संकट है। लोग पैसे से खरीद पर पानी पी रहे हैं और बगैर पानी के खेती चौपट हो रही है। अधिकांश गांवों में लोग फ्लोराइड युक्त पानी पीने के लिये मजबूर हैं जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

किसान नेताओं ने कहा कि लोगों को समझौते के मुताबिक यमुना जल भी पूरा नहीं मिल रहा है और इआरसीपी को केन्द्र सरकार ने पिछले पांचसाल से अटका  रखा है। वहीं रुपारेल नदी को इआरसीपी में नहीं जोड़ने के कारण किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि रुपारेल नदी को इआ रसीपी में जोड़ा जाना चाहिये।

किसान नेताओं ने कहा कि जब तक रुपारेल नदी को इस प्रोजेक्ट में नहीं जोड़ा जाता तब तक किसानों का आन्दोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 30 जून को नगर मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में जनूथर क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान और नौजवान हिस्सा लेंगे।

नुक्कड़ सभाओं में राजपाल सरपंच मौरोली, देवी राम फौजदार, गजाधर जेलदार, प्रभू नेताजी, कर्ण सिंह फौजदार, महाराज सिंह शीशवाडा, साहब सिंह, ओम प्रकाश बडेसरा, श्याम सिहं, जोरमल थानेदार, नत्थी फौजदार, परमाल फौजदार, लोटन हवलदार सहित अनेक प्रमुख किसानों ने अपने विचार रखे।

———————

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

PM मोदी का यूनिफॉर्म सिविल कोड बड़ा बयान, एक घर दो कानून से नहीं चल सकता | साफ़ संकेत- यूनिफॉर्म सिविल कोड पर तेजी से आगे बढ़ रही सरकार

आगरा में सनसनीखेज हत्याकांड: बहू का सिर कुल्हाड़ी से काटकर थाने पहुंचा ससुर | हत्या की बताई यह चौंकाने वाली वजह

RPSC Assistant Professor Recruitment 2023: असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही खड़ा हुआ विवाद, कोर्ट में दी जा सकती है चुनौती | जानिए पूरा मामला

सोने के बिस्तर पर सोता और सोने की थाली में ही भोजन करता था बैंक का यह चपरासी | 80 करोड़ का गबन करने के बाद चपरासी के ऐसे ठाठ, पर यह बैंक हो गई कंगाल