आगरा में सनसनीखेज हत्याकांड: बहू का सिर कुल्हाड़ी से काटकर थाने पहुंचा ससुर | हत्या की बताई यह चौंकाने वाली वजह

आगरा 

उत्तरप्रदेश के आगरा जिले से इस समय एक सनसनीखेज हत्याकांड की खबर है। मंगलवार की सुबह ससुर ने अपनी बहू की गर्दन कुल्हाड़ी से काट डाली। इससे गर्दन  धड़ से अलग हो गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद वह खुद ही थाने पहुंच गया और बोला- मैंने बहू को मार डाला। बहू ने हाथ उठाया था, वह बर्दाश्त नहीं कर सका; इसलिए उसे मार डाला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का पीहर मथुरा ाहिअ और उसका पति पुलिस में कांस्टेबल है।

घटना आगरा जिले के किरावली थाने के गांव मलिकपुर की है जहां ससुर ने कुल्हाड़ी से काटकर बहू की की गरदन को धड़ से अलग कर दिया और इसके बाद थोड़ी देर दरवाजे पर बैठा रहा। फिर थाने पहुंच  कर बोला- “मैंने अपनी बहू को काट डाला है। उसने मेरे ऊपर हाथ उठाया था।” पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के आंगन में बहू का शव पड़ा था। सिर धड़ से अलग था। चारों तरफ खून ही खून बिखरा था। 

पुलिस ने बताया की गिरफ्तार आरोपी का नाम रघुवीर सिंह है। उसके बड़े बेटे की मौत हो चुकी है और छोटा  बेटा गौरव यूपी पुलिस में  फर्रुखाबाद में कॉन्स्टेबल है। उसी की पत्नी प्रियंका  (26)  के साथ यह घटना हुई।

ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब सात बजे प्रियंका घर में खाना बना रही थी। तभी उसका ससुर रघुवीर सिंह कुल्हाड़ी लेकर आया और प्रियंका की गर्दन को कुल्हाड़ी से काट डाला। वो वहीं पर गिर गई। इसके बाद उसने बहू की गर्दन काटकर धड़ से अलग कर दिया। वारदात के समय घर में बड़े बेटे की बहू भी थी। उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर रघुवीर उसको भी मारने दौड़ा। बड़ी बहू को भी चोट आई है। मगर, जैसे-तैसे बड़ी बहू ने अपने आप को बचाया।

गांव वालों ने बताया कि रघुवीर बहू की हत्या करने के बाद अपने घर के दरवाजे पर थोड़ी देर बैठा रहा। तभी हत्यारोपी रघुवीर का छोटा भाई महावीर वहां पहुंचा। घर में घुसते ही उसने शव देखा तो शोर मचा दिया। तभी हत्यारोपी रघुवीर ने अपने भाई महावीर पर भी हमला बोल दिया। उसके हाथ में चोट आई है। तब तक गांव वाले भी जुट गए। पुलिस ने आरोपी ससुर रघुवीर को अरेस्ट कर लिया है। प्रियंका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। SO किरावली उपेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक हत्यारोपी ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल करते हुए कहा, “आज सुबह 07.30 बजे गांव मलिकपुर थाना किरावली में मैंने अपनी छोटी बहू प्रियंका (26) को खाना बनाते समय पीछे से कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार करके मार डाला। उसकी गर्दन को धड़ से अलग कर दिया।

आरोपी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सोमवार शाम को बहू प्रियंका का झगड़ा बड़ी बहू (जेठानी) से हो रहा था। मैंने प्रियंका को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने मुझ पर ही हाथ उठा दिया। इसे मैं सहन नहीं कर सका। मैं पूरी रात सो नहीं पाया, आज सुबह मैंने आवेश में आकर बहू प्रियंका को मार डाला।”

मथुरा से आए मायके वालों ने लगाया जाम
सूचना पर मृतका के मायके वाले भी मर्गोरा (मथुरा) से आ गए। उन्होंने बताया कि प्रियंका की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। उसके दो बेटी हैं। गुस्साए परिजनों ने किरावली में चौ. चरण सिंह की प्रतिमा के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा कर जाम खुलवाया। मृतका के पिता ने बताया कि कोई विवाद नहीं था। सोमवार शाम को प्रियंका ने अपनी मां से बात की थी। दामाद गौरव रविवार को घर से ड्यूटी पर गया था।

———————

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

RPSC Assistant Professor Recruitment 2023: असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही खड़ा हुआ विवाद, कोर्ट में दी जा सकती है चुनौती | जानिए पूरा मामला

सोने के बिस्तर पर सोता और सोने की थाली में ही भोजन करता था बैंक का यह चपरासी | 80 करोड़ का गबन करने के बाद चपरासी के ऐसे ठाठ, पर यह बैंक हो गई कंगाल