चयनित प्राचार्यों का हुआ पदस्थापन, जानिए किसको कहां लगाया

जयपुर

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

राजस्थान के सरकारी महाविद्यालयों में प्राचार्यों के रिक्त पदों पर पदस्थापन कर दिया गया है। इन पदों पर 115 कॉलेज शिक्षकों का पदस्थापन किया गया है। अभी और शिक्षकों का पदस्थापन होना बाकी है। कुछ तकनीकी खामियों के कारण उनके नाम अटके हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि 29 जनवरी को चयन समिति की बैठक हुई थी। इसमें 218 कॉलेज शिक्षकों को प्राचार्य पद के योग्य पाया गया। इसके बाद इनके चयन पर बैठक में मुहर लगा दी गई। वर्ष 2018-19 के लिए 126 और वर्ष 2019-20 के लिए 92 शिक्षकों को प्राचार्य पद हेतु योग्य पाया गया था। अब इनमें से 115 शिक्षकों का पदस्थापन भी कर दिया गया है। बाकी के शिक्षकों के भी प्राचार्य पद पर पदस्थापन की प्रक्रिया भी चल रही है। कुछ तकनीकी खामियों के कारण उनके नाम अटके हुए हैं।

आपको बता दें कि  राजस्थान के अनेक सरकारी महाविद्यालय लम्बे अरसे से बिना प्राचार्य के ही चल रहे थे। इससे उनका प्रशासनिक और शैक्षिणिक कार्य प्रभावित हो रहा था। अब इन कॉलेजों को स्थाई प्रिंसिपल मिल जाने से समस्याओं से निजात मिल जाएगी।






 

यहां जानिए कौन प्राचार्य कहां लगा

प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें  : ok@naihawa.com

 


SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS