भरतपुर (Bharatpur) के नदबई (Nadbai) में ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। बदमाश सोना-चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों ने अस्पताल से थाने तक प्रदर्शन किया।
भरतपुर जिले के नदबई कस्बे में बुधवार शाम एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे बाजार को दहला दिया। दुकान बंद कर घर लौट रहे एक ज्वेलर को बदमाशों ने घर से महज 100 मीटर पहले गोली मार दी और सोना-चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया और अस्पताल से लेकर थाने तक प्रदर्शन शुरू हो गया।
पहले तपेगा राजस्थान, फिर आएगा अंधड़-बारिश का दौर | कई संभागों में मौसम बदलने का अलर्ट
पुलिस के अनुसार Yogendra Chopra (45) निवासी पंजाबी कॉलोनी, नदबई बुधवार शाम करीब 7:15 बजे अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। जब वे घर के करीब पहुंचे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पीछा करते हुए गले में गोली मार दी। गोली लगते ही योगेंद्र सड़क पर गिर पड़े और हमलावर उनका सोना-चांदी से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल योगेंद्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे रोजाना सुबह घर से जेवरात से भरा बैग लेकर दुकान जाते थे और शाम को वही बैग लेकर वापस घर लौटते थे।
होर्मुज बंद, तो अर्जेंटीना बना सहारा | जंग के बीच भारत को दूर-दराज से मिल रही एलपीजी की नई सप्लाई
अस्पताल से थाने तक व्यापारियों का प्रदर्शन
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शव को स्ट्रेचर पर रखकर मुख्य बाजार से रैली निकाली और थाने के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी
मामले में Arun Singh ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
घटना के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक Digant Anand भी नदबई पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद नदबई के व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
धर्म बदला तो क्या रहेगा SC का हक? | सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दी कानूनी रेखा
‘घर से काम नहीं, ऑफिस आओ…’ | प्रेग्नेंट कर्मचारी को WFH न देने पर कोर्ट ने कंपनी पर ₹200 करोड़ ठोका
समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
