भरतपुर
केंद्र सरकार द्वारा कपड़े, रेडीमेड व फुटवियर पर प्रस्तावित बढ़ी हुई जीएसटी के खिलाफ अब व्यापारियों का विरोध और मुखर हो गया है। रविवार को इस प्रस्तावित बढ़ोतरी के खिलाफ भरतपुर के व्यापारी सड़कों पर निकले और जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया। जुलूस में व्यापारी नारे लगते हुए चल रहे थे। आज ही इस मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों को ज्ञापन भी भेजे गए।
आंदोलन का आह्वान भरतपुर जिला व्यापार महासंघ ने किया था। आंदोलन के तहत राज्य के कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह , राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग और भरतपुर क्षेत्र से सांसद श्रीमती रंजीता कोली को मेल द्वारा ज्ञापन भेजे गए।
ज़िला प्रवक्ता विपुल शर्मा ने बताया कि विरोध की इस कड़ी में आज शाम को एक विशाल जुलूस कुम्हेर गेट सर्कल से निकाला गया, जो कि शहर के मुख्य बाजारों से होकर निकला। जुलूस में व्यापारी ‘कमल का फूल हमारी भूल’ ‘बढ़ी हुई जीएसटी वापस नहीं तो , बीजेपी को वोट नहीं’ इत्यादि नारे लगाते चल रहे थे।
कल चलेगा हस्ताक्षर अभियान
जुलूस के अंत में जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता , जिला महामंत्री नरेंद्र गोयल, संघर्ष समिति संयोजक भगवानदास बंसल , सह संयोजक जयप्रकाश बजाज ने व्यापारियों को संबोधित किया गया।इसी आंदोलन के अंतर्गत 20 दिसंबर को लक्ष्मण मंदिर चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
