टोंक में ढही खान, मलबे में दबने से 2 मजदूरों की मौत

टोंक 

टोंक जिले में मेहंदवास थाना क्षेत्र के काबरा में शनिवार सुबह पत्थर की खान ढह गई जिसके मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को करीब आधा घंटा की मशक्क्त के बाद बाहर निकाला और  सआदत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
नौ साल की मासूम से दरिंदगी, हालत नाजुक | भरतपुर के अस्पताल में भर्ती कराया

मेहंदवास थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि काबरा में फेल्सपार पत्थर की खान है। यह करीब 60-70 फ़ीट गहरी है। इसमें सुबह करीब 8 बजे मजदूर लवादर निवासी शेरू खान (28) पुत्र वली मोहम्मद और दलपुरा (भीलवाड़ा) निवासी देवलाल पुत्र प्रभु गुर्जर काम करने के लिए उतरे थे। करीब आधा घंटा बाद ही खान का एक हिस्सा उनके ऊपर गिर् गया। इससे दोनों मजदूर उसके मलबे में दब गए। इसका पता लगने के बाद पुलिस और अन्य मजदूर साथी खान में उतरे और दोनों मजदूरों को बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नोट: अपने मोबाइल पर  नई हवा’ की  खबरें  नि:शुल्क और नियमित प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

Bharatpur: वसूली के लिए पीछा कर रही थी RTO की टीम तो पलट गया ट्रेलर, ड्राइवर की मौत | हादसे के बाद RTO टीम हुई फरार

एडिशनल चीफ इंजीनियर ठेकेदारों से कमीशन वसूल कर ले जा रहा था जयपुर, ACB ने कार से बरामद किया 8.10 कैश

अमृत की पुड़िया जैसा है…

गहलोत ने महिला का हटाया घूंघट तो खड़ा हो गया बवाल, भाजपा ने पूछा फिर ये सवाल

RAS के 900 पदों पर भर्ती के लिए जल्दी जारी होगा नोटिफिकेशन | कार्मिक विभाग ने RPSC को भेजा भर्ती का पत्र

राजस्थान साहित्य प्रोत्साहन पुरस्कार की होगी शुरुआत, मिलेंगे 11-11 लाख, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल