विश्व पर्यावरण दिवस पर दौसा में हुए कई कार्यक्रम

दौसा 

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय दौसा एवं रेलवे प्रशासन दौसा के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण दिवस जिला वन उप संरक्षक वी केतन कुमार के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। विशिष्ट अतिथि जिला सहायक वन संरक्षक दिनेश गुर्जर एवं रेलवे के स्वास्थ्य निरीक्षक महेश मीणा थे।

इस अवसर पर वी केतन कुमार ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य पृथ्वी पर स्थित प्राकृतिक पर्यावरण की हर संभव रक्षा करना है जिसके आधार पर ही मानव का जीवन संभव है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों का अपव्यय, ग्लोबल वार्मिंग, वनों की अंधाधुंध कटाई, औद्योगिकीकरण पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। हमें सार्थक प्रयास कर पर्यावरण को बचाने की हर संभव कोशिश की जानी चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रेलवे के महेश मीणा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण द्वारा ही हम मानव जीवन को बचाना संभव कर सकते हैं। आज पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होकर लोगों में पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रचार की महती आवश्यकता है। सहायक वन संरक्षक दिनेश गुर्जर ने कहा कि आज का दिन पर्यावरणीय मुद्दों पर सभी का ध्यान केंद्रित करने का दिन है। रोटरी क्लब के राजेश खंडेलवाल ने कार्बन तटस्थता एवं उसके प्रबंधन, ग्रीन हाउस गैसों के नियंत्रण का सुझाव दिया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के शिव शंकर सोनी ने  सौर ऊर्जा तथा पनबिजली का उपयोग कर लोगों को उनसे जोड़ने, उन्हें प्रोत्साहित कर लोगों को इसकी जानकारी देने की बात कही। राष्ट्रीय कवि चौपाल के कवि कृष्ण कुमार सैनी ने अपनी कविता द्वारा बच्चों में वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागृति उत्पन्न की। सीओ स्काउट दौसा प्रदीप सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी रोजर्स और रेंजर्स को वृक्षारोपण में निरंतरता एवं उनकी सार संभाल की बात कही। शिविर प्रभारी डॉ. संजीव रावत ने कहा कि  हमें पर्यावरण से संबंधित सभी विचारों का आम जीवन तक प्रचार करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रेलवे स्टेशन प्रांगण पर वृक्षारोपण किया गया तथा एक रैली निकाली गई। इसके पश्चात शिविर स्थल महात्मा गांधी  राजकीय विद्यालय रेलवे स्टेशन दौसा में बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके तहत निबंध प्रतियोगिता में आराध्य नारायण प्रथम, उग्रेश मीणा द्वितीय तथा रामरतन मीणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकार पोस्टर प्रतियोगिता में भार्गव प्रथम, आरव उपाध्याय द्वितीय तथा रिद्धि शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में मोहसिन खान प्रथम, कालूराम प्रजापत द्वितीय तथा रंगोली प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई ग्रुप  ने पहला स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में बाबूलाल शर्मा, रिदधी करण शर्मा, देवेंद्र सिंह राजपूत, नंदकिशोर शर्मा, नरेश शर्मा, अर्चना शर्मा, गुंजन शर्मा, इंचार्ज रेलवे सुरक्षा बल उम्मेद सिंह, राजेंद्र  मीणा, स्टेशन अधीक्षक कालूराम मीणा,  कालूराम प्रजापत, उदय सिंह, कुलदीप सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

नोट: अपने मोबाइल पर  नई हवा’ की  खबरें  नि:शुल्क और नियमित प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

नमाज पढ़ने के लिए रोकी गई रोडवेज बस, इसके बाद फिर ये हुआ | वीडियो

कटे वृक्ष सिमटते पर्वत…

उत्तरप्रदेश के बाहुबली मुख्तार अंसारी को उम्रकैद, 32 साल बाद आया फैसला | सजा सुनते ही अंसारी ने पकड़ लिया माथा

नहीं रहे टीवी शो महाभारत के ‘शकुनी मामा’ गूफी पेंटल, फौजी से बने थे एक्टर

IB ऑफिसर के लिए निकली बम्पर भर्ती, यहां जानें डिटेल 

सिर्फ 35 पैसे में मिलता है 10 लाख तक का बीमा कवर, ट्रेन में टिकट बुक करते वक्त करना होगा ये छोटा सा काम

लड़के वाले बोले- लड़की  मांगलिक है शादी नहीं कर सकते तो हाईकोर्ट ने दे दिए कुंडली जांच करने के आदेश | सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान और फिर दिया ये फैसला