जोधपुर
जोधपुर के बनाड़ रोड पर बुधवार शाम को हुई पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा की गोली लगने से हुई मौत के मामले में वाल्मीकि समाज और प्रशासन के बीच समझौता हो गया है। वाल्मिकी समाज के इस असंतोष की गाज चार पुलिस वालों पर गिरी है। इसके मुताबिक थानाधिकारी लीलाराम व तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ में इस मामले की CID (CB) से जांच कराई जाएगी। परिजनों को 25 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। इसके बाद वाल्मीकि समाज ने चार दिन से चला आ रहा धरना समाप्त कर दिया।
पहले जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह फिर पुलिस कमिश्नर जोस मोहन व पुलिस उपायुक्त भुवन भूषण के साथ वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि मण्डल की वार्ता में रातानाडा थानाधिकारी लीलाराम को निलम्बित करने का निर्णय किया गया। मुठभेड़ में साथ कांस्टेबल किशनसिंह, विश्वास व जितेन्द्र को भी निलम्बित किया गया।
जिला कलेक्टर की अगुवाई में हुई वार्ता में रातानाडा थानाधिकारी लीलाराम को निलंबित करने और प्रकरण का 302 में मामला दर्ज कर जांच करने व CID (CB) जांच के लिए सरकार को पत्र लिखने का आश्वासन दिया गया। 25 लाख के मुआवजा समेत अन्य मांगों पर सहमति हो गई है।
कमिश्नरेट कार्यालय की ओर से निलंबन के आदेश जारी होने के बाद लवली कंडारा के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। आपको बता दें कि एनकाउंटर के बाद 4 दिन तक लगातार गतिरोध बना हुआ था। शनिवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने धरना स्थल पर पहुंचकर मांग की थी कि थाना अधिकारी को निलंबित किया जाए। इसके बाद शाम को सर्किट हाउस में जोधपुर पुलिस कमिश्नर जोश मोहन ने बेनीवाल से मुलाकात भी की थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
- सरकारी वकील पर रिश्वत का दाग | केस से नाम हटाने के खेल में 14 साल बाद 3 साल की सजा, ACB कोर्ट का बड़ा फैसला
- कोर्ट का सख्त फैसला | दुष्कर्म केस में आरोपी को उम्रकैद, 1 लाख जुर्माना भी लगाया
- पहले दिन ही इस्तीफा! | चंडीगढ़ के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, डॉक्टर ने खोला सिस्टम का काला सच
- वैश्विक चुनौतियों पर मंथन का मंच | दिल्ली विश्वविद्यालय में ICSRD-2026 सम्मेलन में सतत विकास पर गूंजे विचार
