कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन, राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर आए थे सुर्खियों में

जयपुर 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चूरू जिले के सरदाशहर से विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा का रविवार को एसएमएस अस्पताल में निधन हो गया। वे  77 साल के थे। शनिवार शाम को ही उन्हें एसएमएस अस्पताल भर्ती करवाया गया था। भंवर लाल शर्मा राजस्थान में कांग्रेस के बड़े ब्राह्मण नेता माने जाते थे। भंवर लाल शर्मा सरदारशहर से 7 बार विधायक निर्वाचित हुए थे।

शनिवार देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी भंवर लाल शर्मा से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि निमोनिया बिगड़ने के कारण उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पहले उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भी भर्ती करवाया था, वहां से छुट्टी मिल गई थी। उन्हें किडनी सहित कई तरह की बीमारियां थीं। शनिवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

भंवर लाल शर्मा का अंतिम संस्कार सरदार शहर में ही किया जाएगा। उनके पुत्र अनिल शर्मा ने बताया कि अंतिम दर्शनों के लिए उनके वैशाली नगर स्थित आवास पर उनका पार्थिव देह रखा जाएगा जहां पर राजनीतिक दलों के साथ-साथ उनके समर्थक भी उन्हें श्रद्धांजलि करेंगे। उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को सरदार शहर ले जाया जाएगा जहां पर उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके अंतिम संस्कार में गहलोत सरकार के कई मंत्री विधायक भी मौजूद रहेंगे।

भंवर लाल शर्मा के निधन से कांग्रेस के साथ-साथ पूरे शेखावाटी अंचल में शोक की लहर है। भंवर लाल शर्मा को कांग्रेस पार्टी के बड़े ब्राह्मण चेहरों में शुमार किया जाता था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी शोक व्यक्त करते हुए राजस्थान की राजनीति में इसे बड़ी क्षति बताया है।

राहुल गांधी को बोला था जोकर
कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा ने मई 2014 को राहुल गांधी के बारे में दिए बयान को लेकरसुर्ख़ियों में आए थे। भंवर लाल शर्मा ने राहुल गांधी को जोकर कहा था। इसके बाद कांग्रेस ने भंवर लाल शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था। उन्होंने कहा था कि गांधी परिवार का सदस्य होने के कारण राहुल को इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दे दी गई। वरना उन्हें कोई अनुभव नहीं है।  हालांकि, बाद में भंवर लाल शर्मा की कांग्रेस में वापसी हो गई थी। सीएम गहलोत ने भंवर लाल शर्मा के बेटे को राजनीतिक नियुक्ति भी दी है।

गहलोत ने  तीनों कार्यकाल में नहीं बनाया मंत्री
भंवरलाल शर्मा गहलोत सरकार के तीनों कार्यकाल में मंत्री नहीं बन पाए थे। वो गहलोत सरकार के 1998, 2003 और 2018 के कार्यकाल में चुनाव जीतन के बावजूद उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया था।

सियासी संकट में पायलट का साथ
साल 2020 में सचिन पायलट कैंप की बगावत के चलते गहलोत सरकार पर आए सियासी संकट के दौरान भंवरलाल शर्मा ने सचिन पायलट का साथ दिया था। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भंवर लाल शर्मा के सरकार गिराने के कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने भंवर लाल शर्मा को निलंबित भी कर दिया था, लेकिन बाद में भंवर लाल शर्मा की सदस्यता फिर से बहाल कर दी गई थी। हालांकि तब से ही भंवर लाल शर्मा की तबीयत भी नासाज रहने लगी थी, वो पार्टी कार्यक्रमों में भी कम ही नजर आते थे।

जमीन से जुड़े नेताओं में शुमार थे
भंवर लाल शर्मा जमीन से जुड़े नेताओं में शुमार थे।  उनका जन्म 17 अप्रैल 1945 को सरदार शहर में हुआ था। 1962 में पहली बार सरदारशहर की जैतसीसर ग्राम पंचायत के सरपंच बने, उसके बाद साल 1962 से 1982 तक सरपंच रहे और इसके बाद 1982 में वह सरदारशहर पंचायत समिति के प्रधान चुने गए। भंवरलाल शर्मा ने 1985 में लोकदल से पहला राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ा और जीतकर विधायक बने। विधायक बनने के बाद शर्मा ने जनता दल पार्टी की सदस्यता ली।

1990 में दूसरी बार जनता दल के विधायक बनने में सफल रहे। दूसरी बार विधायक बनने पर भंवरलाल शर्मा को तत्तकालीन सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। फिर इन्होंने कांग्रेस ज्वाइन करते हुए 1996 में राजस्थान विधानसभा उपचुनाव जीता। साल 1998, 2003, 2013 और 2018 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर विधायक बने।

15 वीं विधानसभा के पांचवे विधायक जिनका निधन हुआ
भंवर लाल शर्मा 15 वीं विधानसभा के पांचवे ऐसे सदस्य हैं जिनका निधन हुआ है। इससे पहले कांग्रेस के कैलाश त्रिवेदी, मास्टर भंवर लाल मेघवाल, गजेंद्र सिंह शक्तावत और बीजेपी विधायक गौतम लाल मीणा का भी निधन हो चुका है।

रेलवे ने की 20 DRM अफसरों की नियुक्ति, जानिए किसको कहां लगाया | आधा दर्जन GM की भी नियुक्त शीघ्र

प्रोसिक्यूटर के पदों के लिए निकली भर्ती, 13 अक्टूबर तक करें अप्लाई

सीनियर सिटीजन्स को घर पर ही बैंकिंग सेवाएं देने की तैयारी, जल्दी जारी हो सकता है नोटिफकेशन | डिटेल में जानिए क्या है पूरा प्लान

और ताकतवर हुई हमारी एयरफोर्स, मिला ऐसा स्वदेशी लड़ाकू हेलिकॉप्टर जो हर मिनट बरसाएगा 750 गोलियां | इन PHOTOS में देखिए अपना बेजोड़ फायर पावर और जानिए इसकी ऐसी खूबियां जिनसे थर्रा जाए दुश्मन

कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, जारी हुए AICPI आंकड़े, जनवरी 2023 में अब इतना बढ़ जाएगा DA, जानें डिटेल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, 46,500 पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट हुई फिक्स, जानिए कब होगी

सीएम पर संशय: माफीनामे के बाद गहलोत रहें या जाएं, पर तलवार की धार पर ही चलेगी सरकार | बड़ा सवाल; क्या राजस्थान में अब बिखर जाएगी कांग्रेस