गहलोत का विस्फोटक बयान, वसुंधरा राजे, कैलाश मेघवाल और शोभारानी ने बचाई उनकी सरकार | भाजपा में खलबली

धौलपुर 

सीएम अशोक गहलोत ने रविवार को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ धौलपुर में जनसभा के दौरान विस्फोटक बयान  दिया और भाजपा में खलबली मचा दी। गहलोत ने कहा कि जब केंद्र के भाजपा के नेता सचिन पायलट से मिलकर उनकी सर्कार को गिराने की कोशिश कर रहे थे तब पूर्व  मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, कैलाश मेघवाल और शोभारानी ने उनकी सर्कार को गिरने से बचाया।

मंद-मंद क्यों मुस्काते हो…

गहलोत ने कहा कि विधायक शोभा रानी के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने भी हमारा साथ दिया था। इन्हें मालूम था कि हमारी सरकार गिराने की साजिश हो रही है। यह अलग बात है कि कुछ दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक सभा में कहा था कि दूध और नींबू एक साथ नहीं रहते हैं।

सीएम अशोक गहलोत का सचिन पायलट खेमे पर बड़ा अटैक, बोले- अमित शाह से लिए 10-15 करोड़ लौटा दें और किसी विधायक ने खर्च कर दिए हों तो उसकी भरपाई मैं कर दूंगा | गहलोत बोले; सावधान रहें, अमित शाह बहुत खतरनाक खेल खेलता है | देखिए ये वीडियो

गहलोत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने साफ तौर पर कह दिया कि यह हमारे यहां की कभी परंपरा नहीं रही है कि पैसे के बल पर चुनी हुई सरकार गिरा दी जाए। ये कहा तो उन्होंने क्या गलत कह दिया। ऐसा कहकर उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। उनकी बात शोभारानी ने सुनी। इनकी अंर्तआत्मा ने कहा कि मुझे भी ऐसे लोगों का साथ नहीं देना चाहिए। क्या गलत किया शोभारानी ने और इसलिए आज मेरी सरकार बची है।

गहलोत ने कहा कि जब वह प्रदेश कांगेस कमेटी के अध्यक्ष थे उस समय प्रदेश की मौजूदा भैरो सिंह शेखावत की सरकार को भी उनकी सरकार की तरह ही पैसे के दम पर गिराने की साजिश भाजपाईयों ने ही की थी। उनके पास भी लोग आए थे और इसी तरह से पैसा बांटा गया था। जिस तरह से मेरी सरकार गिराने के लिए जुलाई 2020 में पैसा बांटा गया था।

नोट: अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें  

सीएम अशोक गहलोत का सचिन पायलट खेमे पर बड़ा अटैक, बोले- अमित शाह से लिए 10-15 करोड़ लौटा दें और किसी विधायक ने खर्च कर दिए हों तो उसकी भरपाई मैं कर दूंगा | गहलोत बोले; सावधान रहें, अमित शाह बहुत खतरनाक खेल खेलता है | देखिए ये वीडियो

मंद-मंद क्यों मुस्काते हो… 

यूपी में बारातियों से भरी बस भीषण हादसे की शिकार, पलटी खाते हुए खेतों में गिरी, 10 फिट दूर गिरा बस की छत का हिस्सा, पांच की मौत, पंद्रह घायल

नर्सिंग ऑफिसर के पदों के लिए निकली बम्पर भर्ती, इस डेट तक  कर सकते हैं अप्लाई | जानिए डिटेल

फार्मासिस्ट के पदों पर बम्पर भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई | ये होंगे चयन के मापदंड

आयुर्वेद विभाग में निकली असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर बम्पर भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई | यहां जानिए डिटेल