बाड़मेर
राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक पिता ने साली से शादी की चाहत में अपनी चार बेटियों को पहले जहर दिया और फिर टांके में डुबोकर मार डाला और फिर खुद भी कीटनाशक पीकर टांके में कूद गया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। अब उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
घटना बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में पोशाल नवपुरा गांव की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह ने बताया कि गांव में पुरखाराम पुत्र इसरा राम जाट ने शुक्रवार रात को अपनी चार बेटियां जिनकी उम्र 3 से 9 साल के बीच है, उन्हें कीटनाशक पदार्थ पिला दिया और उसके बाद तीन बेटियों को टांके में धकेल दिया। इसके बाद खुद भी कीटनाशक पीकर और सबसे छोटी बेटी को लेकर टांके में कूद गया।
यह देखते ही वहां मौजूद लोगों ने पिता को बाहर निकाल लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुरखाराम ने इस घटना को अंजाम देने से पहले एक मोबाइल पर सुसाइड नोट लिखकर ससुराल वालों को भेजा था।
पत्नी की कोरोना काल में हो चुकी है मौत
पुलिस के अनुसार आरोपी की पत्नी की कोरोना काल में मौत हो गई थी, जिसके बाद वह अपनी साली के साथ शादी करना चाहता था। लेकिन ससुराल वाले इस बात को लेकर राजी नहीं थे। ऐसे में चार बेटियां जो ननिहाल में थी उन्हें घर लाकर उन्हें जहर पिलाकर टांके में धक्का दे दिया और खुद भी जहर पीकर अपनी जान देने का प्रयास किया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
शिव थानाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि देर रात को सूचना मिली थी तब मौके पर जाकर बच्चियों और पुरखाराम को बाहर निकाला था। मृत मासूमों के नाम जीया (7), वंसुधरा (5), हिना (3), लक्ष्मी उर्फ लाछी (18 माह) बताए गए हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
