जयपुर / लखनऊ / मुम्बई
आयकर विभाग (Income tax department) ने सोनू सूद के देशभर के 28 ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापे मुंबई (Mumbai), लखनऊ (Lucknow), कानपुर (Kanpur), जयपुर (Jaipur), दिल्ली (Delhi) और गुड़गांव में मारे गए हैं। विभाग ने सोनू सूद पर और शिकंजा कस दिया है। आयकर विभाग के एक्शन का आने वाले दिनों में और दायरा बढ़ सकता है।
जयपुर में इनकम टैक्स सर्च की कार्रवाई के दौरान सोनू सूद पका करीब 175 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन सामने आया है। बताया जा रहा है कि जयपुर स्थित एक इंफ्रा कंपनी से जुड़ा लेनदेन आयकर विभाग के रडार पर आया है और जांच जारी है। अभी तक करीब1.8 करोड़ नकद राशि बरामद की गई है और अभी 11 लॉकर खोलने की तैयारी चल रही है।
20 करोड़ का लेनदेन टैक्स के दायरे में
अभिनेता सोनू सूद का 20 करोड़ का लेनदेन टैक्स के दायरे में है। इसके अलावा अघोषित लेनदेन, बोगस फर्म और फर्जी फर्मों को चेक भुगतान के भी दस्तावेज इनकम टैक्स विभाग को प्राप्त हुए हैं। बताया यह भी जा रहा है कि सोनू सूद फाउंडेशन ने 18.94 करोड़ रुपए का डोनेशन लिया और 1.9 करोड़ रुपए विभिन्न विकास कार्य में फाउंडेशन ने खर्च किए। इसके अलावा 17 करोड़ का बैलेंस अभी तक खातों में मौजूद है। लखनऊ की एक इंफ्रा कंपनी पर छापा मारा गया। इस कंपनी में मुंबई बेस्ड एक्टर की साझेदारी है और इस कंपनी ने बड़े पैमाने पर आयकर चोरी की है।
विदेश से मिली 2.1 करोड़ रुपए की राशि जांच के दायरे में
सोनू सूद को विदेश से मिली 2.1 करोड़ रुपए की राशि जांच के दायरे में है। आयकर विभाग टीम को लखनऊ के इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप के 65 करोड़ के लेनदेन की जानकारी मिली है और फिलहाल आयकर विभाग की टीमें अभिनेता के ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है।
अब ED की हो सकती है एंट्री
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सोनू सूद के चैरिटी ट्रस्ट पर विदेशी चंदा अधिनियम एक्ट के नियमों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है। इनकम टैक्स के इस खुलासे के बाद आने वाले समय में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की भी इस केस में एंट्री हो सकती है।
शेल कंपनियों के जरिए पैसे घुमाने की कोशिश
सूत्रों के मुताबिक, सोनू सूद को फिल्म जगत से जो पैसा मिलता था, उसमें से काफी पैसा उन्होंने अपनी आय ना दिखाकर कई फर्जी कंपनियों के जरिए अनसिक्योर्ड लोन दिखाया हुआ है। इन शैल कंपनियों के कर्ता-धर्ताओं से पूछताछ की गई तो उन्होंने शपथ पत्र के जरिए स्वीकार किया कि उन्होंने सोनू सूद को बोगस एंट्री दी थी। आयकर विभाग के दावे के मुताबिक अब तक 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की आयकर चोरी का पता चला है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
