भरतपुर के 290वें स्थापना दिवस पर प्रकाशित स्मारिका का जिला कलक्टर ने किया विमोचन

भरतपुर 

लोहागढ़ विकास परिषद द्वारा भरतपुर के 290वें स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में प्रकाशित स्मारिका का विमोचन जिला कलक्टर आलोक रंजन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया।

UP के माफिया अतीक अहमद सहित तीन लोगों को आजीवन कारावास, एक-एक लाख का जुर्माना | सजा सुनते ही कोर्ट में बेहोश होकर गिरा अतीक, जज से बोला- सजा बहुत ज्यादा है साहब

इस अवसर पर जिला कलक्टर रंजन ने कहा कि भरतपुर के गौरवशाली इतिहास एवं संस्कृति के यादगार पलों को संजोय रखने में स्मारिका का प्रकाशन अतिमहत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भरतपुर के सांस्कृतिक धरोहर एवं स्वरूप को निखारने के लिए लेखन के माध्यम से राज्य स्तर पर भरतपुर की अपनी पहचान बनाए रखने में स्थानीय लेखकों एवं इतिहासकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि विश्व पुस्तक दिवस एवं हिन्दी दिवस जैसे अन्य अवसरों पर विशेष आयोजन कर बौद्धिक संस्कारों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाना आवश्यक है। उन्होंने लोहागढ़ विकास परिषद के पदाधिकारियों से कहा कि वे एक इवेंट कलैण्डर तैयार कर वर्ष पर्यन्त श्रृंखला के रूप में कार्यक्रमों का आयोजन करें, जिनमें अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं एवं प्रायोजकों का भी सहयोग लें। उन्होंने कहा कि लोहागढ़ विकास परिषद भरतपुर के प्रवासियों से संपर्क कर भरतपुर के विकास में उनका सम्पूर्ण सहयोग लेें, जिससे उनका मातृभूमि के प्रति जुड़ाव बना रहे।

देश के 6 करोड़ नौकरीपेशा लोगों को बड़ा तोहफा, EPFO ने बढ़ा दिया PF पर इतना ब्याज

लोहागढ विकास परिषद के अध्यक्ष गुलाब बत्रा ने कहा कि परिषद द्वारा भरतपुर के संस्थापक महाराजा सूरजमल की 316वीं जयन्ती के अवसर पर 13 फरवरी से 19 फरवरी तक जिला प्रशासन एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर भरतपुर स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। उन्होंने स्मारिका के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस स्मारिका के मुख्य पृष्ठ पर भरतपुरवासियों के आराध्य देव बिहारी जी मन्दिर के नवनिर्मित भव्य स्वरूप को दर्शाया गया है तथा समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों को रंगीन चित्रों के माध्यम से संजोया गया है। साथ ही भरतपुर जिले में विकास कार्यों सहित कृषि एवं डेयरी क्षेत्र में नाबार्ड के सहयोग से किए जा रहे नवाचार एवं महाराजा सूरजमल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से जुड़े विशिष्ट पहलुओं तथा रियासत की विदुषी महारानी किशोरी जी की उपलब्धियों का भी स्मारिका में समावेश किया गया है। इसके साथ ही जिले के जल आंदोलन तथा सुजान गंगा के जीर्णोद्धार की संघर्ष गाथा एवं बेसहारों के अनूठे आश्रय स्थल अपना घर के बारे में भी विशेष सामग्री संगलित कर प्रकाशित की गई है।

भांजे की शादी में 8 करोड़ 15 लाख का मायरा, 2.21 करोड़ नकद, एक किलो सोना, 100 बीघा जमीन और गांव के हर परिवार को दिया डेढ़ तोला चांदी का सिक्का

इस अवसर पर भरतपुर के प्रथम महापौर सुमन कोली, राजस्थान ब्रज भाषा अकादमी के सचिव गोपाल गुप्ता, ब्रजमंडल समाज जोधपुर के सचिव अनिल गोयल, वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ शर्मा, डॉ. लोकेश शर्मा, दिनेश पाराशर, लोहागढ़ विकास परिषद के जिला संयोजक योगेश शर्मा, इतिहासकार रामवीर सिंह वर्मा, प्रोफेसर अशोक गुप्ता, समाजसेवी देवेन्द्र चामड सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

नोट:अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

SBI को बिना मांगे ही मिल गया 8800 करोड़ का फंड, DFS ने नहीं किया मानकों का एसेसमेंट | CAG की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

UP के माफिया अतीक अहमद सहित तीन लोगों को आजीवन कारावास, एक-एक लाख का जुर्माना | सजा सुनते ही कोर्ट में बेहोश होकर गिरा अतीक, जज से बोला- सजा बहुत ज्यादा है साहब

भांजे की शादी में 8 करोड़ 15 लाख का मायरा, 2.21 करोड़ नकद, एक किलो सोना, 100 बीघा जमीन और गांव के हर परिवार को दिया डेढ़ तोला चांदी का सिक्का

देश के 6 करोड़ नौकरीपेशा लोगों को बड़ा तोहफा, EPFO ने बढ़ा दिया PF पर इतना ब्याज

महिला आयोग ने यूनिवर्सिटी के विभागाध्यक्ष और सहायक आचार्य को लगाईं फटकार, रजिस्ट्रार को भी किया तलब | जानिए पूरा मामला

कर्मचारियों के NPS को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, कही ये बात

संशोधित हुई ग्रेड थर्ड टीचर्स की ट्रांसफर पॉलिसी, DOP को भेजी | इलेक्शन से पहले जारी हो सकती है लिस्ट