चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग से दौसा भी झूम उठा। जगह-जगह लोगों ने खुशी का इजहार किया। जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर मिठाई बांट भारत माता की जय के नारे लगाकर खुशी जहर की गई।
इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी दीपक जोशी, भाजपा जिला मंत्री महावीर डोई , सोशल मीडिया प्रभारी रितेश पारीक, रोहित अवस्थी, अमित डोई, जावेद खान, विक्रम डोई, वीरेंद्र धड़कस, जतिन गुर्जर, भवानी तिवारी, सोनू वशिष्ठ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।