जयपुर
राजस्थान सरकार ने प्रदेश में तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस बाबत राज्य प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय (ग्रुप-1) विभाग के शासन उप सचिव ममता राव की ओर से बुधवार को आदेश जारी किए गए। तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा के बाद अब तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों को लेकर संशय की स्थिति पैदा हो गई है।
ये हैं देश के सबसे सुरक्षित बैंक, नहीं डूबेगा आपका पैसा, RBI ने जारी की लिस्ट
जारी आदेशों के अनुसार तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध का आदेश 15 जनवरी से प्रभावी होगा। लेकिन आदेशों में थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादलों को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। इसलिए थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादलों को लेकर संशय की स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि 15 जनवरी से पहले थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादलों की सूची निकल सकती है।
नए साल में देर से आएंगे हमारे ये ख़ास त्यौहार, यह है इसकी वजह | वीकेंड पर आएंगे ये फेस्टिवल
शासन उप सचिव ममता राव की ओर से जारी आदेशों के अनुसार राज्य सर्कार के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों पर लागू होगी। अति आवश्यक तबादले मुख्यमंत्री की विशेष स्वीकृति के बाद ही किए जा सकेंगे। तबादलों पर प्रतिबन्ध के आदेश निगमों, मंडलों और स्वायत्तशासी संस्थाओं में भी लागू होंगे। नीचे देखिए आदेश:
आपको बता दें कि 23 मार्च, 2022 को तबादलों से रोक हटी थी, लेकिन अब नए आदेश के बाद तबादलों पर प्रतिबंध रहेगा। आदेश में प्रतिबंधित अवधि में अधिकारियों/कर्मचारियों को आदेशों की प्रतीक्षा एपीओ) या अन्य माध्यम से उन्हें रिक्त पद पर पदस्थापन आदेश जारी नहीं करने के संबंध में निर्देश जारी किये गये हैं। विभाग के परिपत्र अनुसार पालना सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सभी अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख शासन सचिव/शासन सचिव/ विभागाध्यक्षों की होगी।
नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम और सिटी लिखकर मैसेज करें
नए साल में देर से आएंगे हमारे ये ख़ास त्यौहार, यह है इसकी वजह | वीकेंड पर आएंगे ये फेस्टिवल
हरियाणा का घूसखोर जिला शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार, फर्नीचर खरीद में मांग रहा था दस लाख कमीशन
ये हैं देश के सबसे सुरक्षित बैंक, नहीं डूबेगा आपका पैसा, RBI ने जारी की लिस्ट
असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली बम्पर भर्ती, यहां देखिए डिटेल
New Year Gift: NSC, डाकघर सावधि जमा, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर अब ज्यादा ब्याज
OPS को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए केंद्र सरकार का क्या है प्लान, कर सकती है ये बदलाव
राजस्थान में वर्ष- 2023 के सार्वजानिक अवकाश घोषित, यहां देखिए लिस्ट