भरतपुर की श्री हिंदी साहित्य समिति को बचाने की मुहिम

भरतपुर 

श्री हिंदी साहित्य समिति बचाओ मंच के तत्वावधान में इस संस्था को नीलाम होने से बचने की मुहिम चलाई जा रही है। इसे अभियान के तहत मंच की और से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए जा रहे हैं।

शुक्रवार को बाल कल्याण समिति अध्यक्ष गंगाराम पराशर, भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, पूर्व डीईओ अशोक धाकरे, श्याम सिंह जघीना, इन्द्रजीत भारद्वाज, मुकेश कुमार शर्मा और विष्णु शर्मा का प्रतिनिधि मंडल राज्य के पर्यटन मंत्री और कुम्हेर-डीग के विधायक विश्वेन्द्र सिंह और पूर्व मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री सलाहकार निरंजन आर्य  से मिला। सभी ने श्री हिंदी साहित्य समिति बचाने की मुहिम का पुरजोर समर्थन किया और आश्वासन दिलाया कि शीघ्र ही सकारात्मक कार्यवाही होगी।

विश्वेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से किया बजट आवंटित करने का आग्रह
पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने ज्ञापन लेकर एक पत्र मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को भी लिखा जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री आग्रह किया है कि उत्तर भारत की प्रतिष्ठित हिंदी साहित्य समिति भरतपुर को बचाने के लिए राज सरकार से आर्थिक बजट उपलब्ध कराया जाए।

क्या वाकई नीलाम हो जाएगी भरतपुर की ऐतिहासिक उत्तरी भारत की सुप्रसिद्ध संस्था हिंदी साहित्य समिति, कौन हैं इसके जिम्मेदार; जानें यहां

भरतपुर में ममता शर्मसार: फल के ठेले पर एक मासूम को छोड़ कर फुर्र हो गई महिला

UP में PM मोदी की वर्चुअल सभा: बोले; अब इस चुनाव में हिस्ट्रीशीटर्स बन जाएंगे ‘हिस्ट्री’ की बात

Sand-mining Case: पंजाब CM चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को ED ने किया गिरफ्तार

कर्मचारियों के वेतन के नाम पर हड़पा पौने तीन करोड़ रेलवे को मिला वापस

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए Good News: Dearness allowance बढ़ना तय, यहां जानिए डिटेल

बदल गया है DA के कैलकुलेशन का तरीका, जानिए अब किस तरह होगी गणना

February 2022 Vrat & Festival List: फरवरी 2022 के व्रत त्‍योहार, देखिए तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट


Budget 2022: राज्य सरकार के कर्मचारियों को NPS कंट्रिब्यूशन पर राहत, जानिए ऐसे होगा फायदा