कांग्रेस की 7 गारंटियों के जवाब में भाजपा ने किए ये वादे, जारी हुआ चुनावी घोषणा पत्र | CM गहलोत के परिवार पर लगाया यह गंभीर आरोप

जयपुर 

भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। कांग्रेस की 7 गारंटियों के जवाब में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 2.5 लाख नौकरियों के साथ केजी से पीजी तक मुफ़्त शिक्षा जैसे की वादे किए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह घोषणा पत्र जारी किया और बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि CM गहलोत के परिवार को 11 हजार करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला।

सांगानेर में भजनलाल शर्मा की राह नहीं आसान, स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा हावी हुआ | नहीं जुट रहे स्थानीय कार्यकर्ता

जेपी नड्डा ने राजस्थान में पेपर लीक के मामले भी उठाए और कहा कि इसके रिकॉर्ड बने हैं। उन्होंने वृद्ध पेंशन योजना में भी 450 करोड़ रुपए का घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह बताता है कि कांग्रेस किस तरह से परिवारवाद – भ्रष्टाचार को बढ़ाती है।

भाजपा ने ऐलान किया है कि कांग्रेस राज में हुए घोटालों की जांच की जाएगी। इसके के लिए ‘एसआईटी’ गठन किया जाएगा। पार्टी ने कहा है कि हमारी सरकार आने पर पेपर लीक मामलों की त्वरित जांच एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम का गठन किया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार के साथ मिलकर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

इन नेताओं ने तैयार किया संकल्प पत्र
जन संकल्प पत्र को आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र 2023 नाम दिया गया है। भाजपा संकल्प पत्र को तैयार करने के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सह-संयोजक राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, किरोड़ी लाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री और पूर्व विधायक अलका सिंह गुर्जर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, प्रभुलाल सैनी और राखी राठौड़ ने करीब डेढ़ महीने तक अलग-अलग बैठकों के जरिए और आम पब्लिक के सुझाव लिए थे।

घोषणा पत्र में ये किए वादे

  •  केजी से पीजी तक मुफ़्त शिक्षा।
  • 12वीं पास मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी।
  • पेपर लीक पर SIT का होगा गठन।
  • 2.5 लाख नौकरियां दी जाएंगी।
  • हर जिले में खोला जाएगा महिला थाना व हर पुलिस स्टेशन में महिला डेस्क।
  • एंटी रोमियो स्क्वायड स्थापित होगी।
  • 40000 करोड़ का भामाशाह हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन।
  • 15000 डॉक्टर और 20000 पैरामेडिकल स्टाफ की नई नियुक्तियां होगी।
  • लाडो प्रोत्साहन योजना बालिका के जन्म पर 200000 के सेविंग बॉन्ड से वित्तीय सहायता।
  • लखपति दीदी योजना के अंतर्गत 6 लाख से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण।
  • पीएम उज्जवला योजना की सभी महिलाओं को ₹450 प्रति सिलेंडर सब्सिडी।
  • आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को यूनिफॉर्म आदि के लिए ₹1200 की वार्षिक सहायता।
  • पर्यटन कौशल कोष बनाकर 5 लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार अथवा स्वरोजगार।
  • एम्स की तर्ज पर हाई डिवीजन में राजस्थान इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एवं राजस्थान इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस।
  • मानगढ़ धाम को भव्य ट्राइबल डेस्टिनेशन के रूप में किया जाएगा विकसित।
  • गेहूं 2700/रुपए कुंतल खरीदा जाएगा।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

कांग्रेस ने 49 बागी नेताओं को छह साल के लिए निकाला, इनके खिलाफ हुआ एक्शन

सांगानेर में भजनलाल शर्मा की राह नहीं आसान, स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा हावी हुआ | नहीं जुट रहे स्थानीय कार्यकर्ता

कोई भी बैंक; कर्मचारी के रिटायर होने पर पीएफ और ग्रेच्युटी नहीं रोक सकता | सुप्रीम कोर्ट ने PNB प्रबंधन को लगाई फटकार

OMG! एक बैंक खाता, दो मालिक, एक पैसे जमा करता रहा तो दूसरा निकालता रहा | इसके बाद फिर हुआ ये