भाजपा ने राजस्थान में बदला प्रदेश अध्यक्ष, अब इनको मिली प्रदेश की कमान| बिहार, दिल्ली और उडीसा में भी बदले प्रदेश अध्यक्ष

दिल्ली / जयपुर 

राजस्थान में भाजपा ने विधान सभा चुनाव से पहले प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव कर दिया हैप्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया गया है। अब पार्टी में प्रदेश की कमान सीपी जोशी (चंद्र प्रकाश जोशी) को सौंपी गई है। सीपी जोशी  चित्तौड़गढ़ से सांसद हैं। अभी तक प्रदेश की कमान सतीश  पूनिया के पास थी। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जोशी की नियुक्ति संबंधी पत्र जारी किया गया। भाजपा ने आज बिहार, दिल्ली और उडीसा में भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों को बदला है

‘मोदी’ सरनेम पर राहुल गांधी को दो साल की जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा  | कर्नाटक की रैली में कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों?

पूरा हुआ सतीश पूनिया का कार्यकाल
आपको बता दें कि सतीश पूनियां का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया था सीपी जोशी हाल ही में हुए ब्राह्मण पंचायत में शामिल हुए थे ऐसा माना जा रहा है कि राजस्थान में आगामी चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने प्रदेश के ब्राह्मण समाज को साधने के लिए ये अहम फैसला लिया है

पूनिया  को एक्सटेंशन भी दे दिया गया था। चंद्र प्रकाश जोशी संघ के नजदीक माने जाते हैं। सतीश पूनिया भी आरएसएस बैकग्राउंड से ही आते हैं, अब उनकी जगह उन्हीं जैसे सियासी बैकग्राउंड के नेता को राजस्थान में संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।

बिहार, दिल्ली और उडीसा में भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों को बदला
भाजपा ने आज बिहार, दिल्ली और उडीसा में भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों को बदला है।
इनमें सम्राट चौधरी को बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। सम्राट चौधरी अभी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में हैं। जबकि मनमोहन सामल को ओडिशा का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। दिल्ली भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष आदेश गुप्ता के इस्तीफे के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। वीरेंद्र सचदेवा का राजनीतिक सफर बहुत ही संघर्ष भरा रहा है। वह मंडल से लेकर जिला अध्यक्ष और अब कार्यकारी अध्यक्ष पद पर पहुंचे हैं। सचदेवा की संगठनात्मक पकड़ बहुत मजबूत है। इसलिए वह संगठन में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के प्रमुख के तौर पर भी रहे हैं।

नोट:अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

‘मोदी’ सरनेम पर राहुल गांधी को दो साल की जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा  | कर्नाटक की रैली में कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों?

बैंक के असिस्टेंट मैनेजर ने क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के बदले मांगी एक लाख की घूस, एंटी करप्शन टीम ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार

केजरीवाल सरकार का बजट पेश, मोहल्ला क्लीनिक के बाद अब मोहल्ला बस, बनेंगे 26 नए फ्लाईओवर | जानिए दिल्ली सरकार ने और क्या किए ऐलान

दलित हिंदू से ईसाई बने CPM MLA की विधायकी हाईकोर्ट ने की रद्द, जानिए पूरा मामला

मनोभावों की अभिव्यक्ति है कविता

माफिया अतीक अहमद के दफ्तर पर पुलिस की छापेमारी, दीवारों-फर्श में दबा मिला करोड़ों का कैश और बड़ी संख्या में असलाह