बाड़मेर
बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के नेडी नाड़ी गांव में 31 जुलाई शनिवार शाम को एक दम्पती ने अपने दो बच्चों के साथ एक हौद में छलांग लगा दी। इससे चारों की मौत हो गई। जिसने भी यह खबर सुनी वह स्तब्ध रह गया। सूचना मिलने पर धोरीमना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया।
पारिवारिक कलह बनी वजह
एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि रूपाराम (30) पुत्र हंसराज की शादी 10 साल पहले गायत्री (28) से हुई थी। उसके दो बेटे थे। राधेश्याम 7 और बजरंग 4 साल का था। गांव वालों ने बताया कि रूपाराम और गायत्री के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था।
रूपाराम इकलौता बेटा था, जो हलवाई का काम करता था। शुक्रवार की रात को भी दोनों की बीच झगड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि झगड़े के कारण ही दंपती ने गुस्से में बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शवों को बाहर निकाला और धोरीमन्ना मोर्चरी में रखवाया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
