पानीपत
हरियाणा के पानीपत में 31 जुलाई शनिवार को जीटी रोड पर बड़ा हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से पंजाब जा रही श्रमिकों से भरी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए । इसमें एक की मौके पर और दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस GT रोड से सर्विस रोड पर आ गई। बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक निजी बस उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से करीब 40 से ज्यादा श्रमिक लेकर पंजाब के पटियाला जा रही थी। दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर पानीपत में खादी आश्रम के पास एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बस का पीछे का हिस्सा पूरी तरह से दब गया और यात्री फंस गए। जोरदार टक्कर के बाद बस डिवाइडर को तोड़ते हुए GT रोड से सर्विस रोड पर आ गई और ट्रक भी पलट गया। टक्कर के बाद यात्रियों में चींख-पुकार मच गई।
सर्विस रोड पर टहलने निकले लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के साथ पुलिस को फोन किया। एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर में एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक 12 साल की बच्ची और UP के कुशीनगर निवासी 18 साल के राहुल कुशवाहा की इलाज के दौरान मौत हो गई। 6 गंभीर रूप से घायलों को रोहकत PGI रेफर किया गया है।
इनकी हुई मौत
सुल्तानपुर के अखंडनगर की संगीता। थाना भिपुरा।
कुशीनगर, पिपरा का राहुल कुशवाहा।
आजमगढ़ के पवई का चिंटू। थाना चकसेवा।
घायलों की पूरी सूची
- सुल्तानपुर निवासी 19 वर्षीय आर्यन
- आजमगढ़ निवासी 40 वर्षीय भीम
- अंबेडकर नगर निवासी 35 पर्षीय शिवप्रसाद
- आजमगढ़ निवासी 50 वर्षीय कल्पनाथ
- फैजाबाद निवासी 41 वर्षीय भवानी प्रसाद
- सुल्तानपुर निवासी 57 वर्षीय राजाराम
- आजमगढ़ निवासी 36 वर्षीय चंद्रभान
- आजमगढ़ निवासी 60 वर्षीय राम बच्चन
- इनके अलावा 30 वर्षीय शिवराम, 15 वर्षीय दीपू, 21 वर्षीय अर्जुन और 22 वर्षीय फिदनाथ का पता कंफर्म नहीं हो पाया। घायलों में दो अज्ञात हैं।
ये भी पढ़ें
- मेगा हाईवे पर मौत की टक्कर | बस-ट्रक आमने-सामने भिड़े, 5 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत
- खेत से घर लौटते वक्त काल बना ट्रैक्टर | झटके से उछला 10 साल का रोहित, पहिए के नीचे आकर दर्दनाक मौत
- डाक अब दौड़ेगी 24 घंटे में | ‘स्पीड पोस्ट-24’ से अगले दिन डिलीवरी की गारंटी
- कविता, विमोचन और सम्मान का संगम | स्वास्थ्य मंदिर में गूंजे साहित्य के सुर, ‘प्रेम की परछाइयां’ का हुआ लोकार्पण
- एटीएम से मिलेंगे अब छुट्टे पैसे | ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट निकालने की नई सुविधा शुरू
