जैन मुनि सौरभ सागर का हलैना में मंगल प्रवेश, जैन समाज ने मंगलगान से किया स्वागत

हलैना (भरतपुर)

देहरादून से जयपुर जाते समय भरतपुर जिला के कस्बा हलैना में जैन समुदाय व गणमान्य लोगों ने जैन मुनि सौरभ सागर का पुष्पवर्षा एव मंगल गीत गाकर स्वागत किया। साथ ही जैन मुनि का आर्शीवाद प्राप्त कर अहिंसा मार्ग पर चलने, देश व समाज सेवा, जरुरतमंद व्यक्तियों की मदद करने का संकल्प लिया।

प्रतिदिन आठ किमी सफर तय
जैन मुनि सौरव सागर जयपुर के प्रताप नगर के सेक्टर आठ में जैन मन्दिर पर चर्तुथमास ठहराव करेंगे। उन्होंने देहरादून से अनेक शहर, कस्बा व गांव होकर दस दिन पूर्व राजस्थान में प्रवेश किया। जैन मुनि सात किमी से दस किमी की दूरी प्रतिदिन तय किया करते हैं। जैन मुनि 25 जून को जयपुर पहुंच जायेंगे।

जैन मुनि सौरव सागर का हलैना में मंगल प्रवेश हुआ तो जैन मुनि के जयकारे गूंज उठे। नेशनल हाईवे स्थित यश गार्डन में जैन मुनि सौरव सागर ने प्रवचन करते हुए कहा कि मानव की सेवा और देश की सेवा करना, प्रत्येक इंसान का धर्म बनता है। सभी को अहिंसा का मार्ग अपना कर देश व समाज की सेवा करनी चाहिए।

जैन मुनि सौरव सागर का भरतपुर, महवा, देहरादून, आगरा, ग्वालियर, खेड़लीगंज, अलवर, जयपुर, दिल्ली, कामां आदि जगहों पर जैन समाज के लोगों ने स्वागत किया। सौरव सागर का हलैना में भीम शर्मा फौजदार, पम्मी शर्मा, विष्णु मित्तल, छम्मी कुमारी शर्मा आदि ने स्वागत किया।

नोट: अपने मोबाइल पर  नई हवा’ की  खबरें  नियमित प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें 

बाप रे!CM अशोक गहलोत का ऐसा गुस्सा!! | देखें वीडियो

आगरा में हैरान कर देने वाली घटना, दुल्हन को किन्नर बता रिश्तेदारों के सामने उतार दिए कपड़े

अब राजस्थान में लव जिहाद की शिकार हुई युवती, टुकड़े-टुकड़े करने की मिली धमकी तो पहुंच गई थाने, फिर ये हुआ | इस वीडियो में सुनिए पीड़िता की दास्तान

Big News: तीन साल से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों और कर्मचारियों के होंगे ट्रांसफर | प्रदेश के चार लाख कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

राजस्थान में अब हर कैटगरी के उपभोक्ताओं को सौ यूनिट तक बिजली फ्री, डिटेल के लिए पढ़िए पूरी खबर

गहलोत सरकार का कर्मचारियों के लिए ऐलान, एक जून से ही उठाएं इसका फायदा, जारी हो चुके हैं आदेश