भरतपुर में श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में 30 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, शहर में हैलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

भरतपुर 

श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति द्वारा श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में भरतपुर शहर में तीस मार्च गुरुवार को भगवान् राम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा दोपहर 3 बजे डीग रोड, कुम्हेर गेट से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई कॉलेज ग्राउण्ड पहुँचेगी जहाँ श्रीराम दरबार की महाआरती के साथ इस शोभायात्रा का समापन होगा।

अंगड़ाता है बुढ़ापा यौवन की अर्थी पर…

श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति द्वारा श्रीराम जन्म महोत्सव के इस आयोजन की श्रृंखला में निरन्तर कार्यक्रम किए जाएंगे। इसी क्रम में रविवार को श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के कार्यालय का उद्घाटन रामवाटिका गोवर्धन गेट पर किया गया। इसके पश्चात् समिति के सदस्यों द्वारा श्री गणेश मंदिर अटलबंद पर विधिवत पूजा अर्चना कर इस शोभायात्रा सफल आयोजन के लिए भगवान श्री गणेश को प्रथम निमंत्रण दिया।

बीस मार्च को वाहन रैली
आयोजन के तहत बीस मार्च को एक वाहन रैली का आयोजन किया जायेगा,जो समिति के कार्यालय रामवाटिका गोवर्धन गेट से प्रारंभ होकर रेडक्रॉस सर्किल आर.बी.एम. हॉस्पीटल सूरजपोल चौराहे से होते हुए बिजली घर चौराहे पर पहुंचेगी जहाँ से शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए कुम्हेर गेट चौराहे पहुंचेगी, यहाँ से वापिस रेडक्रॉस सर्किल होकर रामवाटिका पर समापन होगा।

ट्रेन के टॉयलेट में पानी नहीं… सीट पर रोक कर बैठा हूं’, शख्स ने रेलवे को किया ट्वीट, यूजर्स ने भी दिए ऐसे मजेदार रिएक्शन कि आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी

23 मार्च को श्रीराम जीवन दर्शन प्रदर्शनी
इसी आयोजन की शृंखला में 23 मार्च को बिहारी जी परिक्रमा मार्ग में श्रीराम जीवन दर्शन प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा, जिसमें भगवान श्रीराम के सपूर्ण जीवन का संचित्र अलंकरण किया जायेगा, साथ ही परिक्रमा मार्ग में इस दौरान भव्य रोशनी भी की जायेगी। यह प्रदर्शनी तीस मार्च तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा
शोभायात्रा समिति द्वारा दिनांक तीस मार्च गुरुवार को भरतपुर शहर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा। यह शोभायात्रा दोपहर 3 बजे डीग रोड, कुम्हेर गेट से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई कॉलेज ग्राउण्ड पहुंचेंगी, जहाँ इस शोभायात्रा का समापन श्रीराम दरबार की अलौकिक महाआरती के साथ किया जायेगा। इस शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की भव्य झांकी सजाई जायेगी साथ ही हाथी, घोड़ा, ऊँट आदि के साथ अन्य झांकियां भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगी। इस भव्य शोभायात्रा के दौरान संपूर्ण शहर में हैलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा होगी।

राम रथ जाएंगे गांव-गांव
श्रीराम जन्म महोत्सव के प्रचार-प्रसार एवं आमजन को आमंत्रित करने के लिए राम रथ गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जायेंगे, जिनमें रामदूत आमजन को शोभायात्रा में सहभागी बनने के लिए पीले चावल देकर निमंत्रित करेंगे। इसी प्रकार राम जन्मोत्सव को सफल बनाने के लिए भरतपुर शहर में एवं आस-पास के गाँवों में वार्ड, मौहल्ले में समितियों का गठन किया जा रहा है।

नोट:अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

‘टायर फटना दैवीय घटना नहीं, मानवीय लापरवाही…’ HC का फैसला, बीमा कंपनी को अब देना होगा 1.25 करोड़

ट्रेन के टॉयलेट में पानी नहीं… सीट पर रोक कर बैठा हूं’, शख्स ने रेलवे को किया ट्वीट, यूजर्स ने भी दिए ऐसे मजेदार रिएक्शन कि आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी

जयपुर में रफ्तार का कहर, लो फ्लोर ने युवक को कुचला और फिर बुजुर्ग को रौंदती हुई निकली, दोनों की मौत

अंगड़ाता है बुढ़ापा यौवन की अर्थी पर…

UP में दर्दनाक हादसा: झोपड़ी में लगी भीषण आग, दंपती व तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत

OMG! ऐसी शर्त! आठवीं की स्टूडेंट ने आयरन की खा लीं 45 गोलियां, मौत  | पांच की हालत गंभीर

पुनर्नियोजित सेवानिवृत्त कार्मिकों के पारिश्रमिक में पांच साल बाद हुई बढ़ोतरी

चाहें तो मेरा सिर काट दें, लेकिन नहीं दे पाएंगे ज्यादा DA | इस राज्य में CM ने क्यों कही ये बात; जानिए यहां

गोहत्या केस की सुनवाई के दौरान गाय को लेकर हाईकोर्ट के मुस्लिम जज की तीखी टिप्पणी, जानिए पूरा मामला