ब्यावर (अजमेर)
अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में मांगे थे तीन लाख
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जोधपुर की टीम ने ब्यावर नगर परिषद सभापति के कथित निजी सचिव (PS) और एक दलाल को ढाई लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने घूस की यह राशि अवैध निर्माण के मामले में कार्रवाई नहीं करने के एवज में मांगी थी। इस घूस कांड में एक पार्षद भी शामिल बताया जाता है। वह ACB की कार्रवाई की भनक लगते ही फरार हो गया।
कथित PS ने फोन कर 3 पार्षदों को 3 लाख रुपए देने को कहा
ACB के ASP भोपाल सिंह लखावत के अनुसार ब्यावर निवासी परिवादी ने शिकायत देकर बताया कि ब्यावर में शाहपुरा मौहल्ला शीतला माता के मन्दिर के पास स्थित मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बने हाॅल का करीब एक वर्ष पहले रैनोवेशन करवाकर मिठाई की दुकान बनवाई थी। इस दुकान को लेकर नगरपरिषद ने नोटिस जारी किया था। नगरपरिषद ने दुकान निर्माण को अवैध बताते हुए कागजात पेश करने को कहा था। साथ में चेतावनी दी गई थी ऐसा नहीं करने पर निर्माण तोड़ दिया जाएगा। नोटिस मिलने के 22 दिन बाद ब्यावर सभापति के PS भरत मंगल ने मामले को रफादफा करने के एवज में तीन लाख रूपए मांगे और घूस की राशि पार्षद अनिल चौधरी, कुलदीप बोहरा और सुरेन्द्र सोनी को देने को कहा। सत्यापन में शिकायत सही पाई गई।
दुकान पर पहुंचते ही दबोच लिया
पार्षद कुलदीप बोहरा व सभापति का कथित PS भरत मंगल परिवादी की दुकान पर पहुंचा और मामले को सुलटाने के लिए दस मिनिट बाद उनके द्वारा भेजे जाने वाले योगेश और सुनील को ढाई लाख रुपए सौंप देने की बात कही और चले गए। थोड़ी ही देर बाद सुनील लखारा पहुंचा, जिसे इशारा मिलते ही ACB की टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। पूछताछ में सुनील ने पार्षद कुलदीप बोहरा व सभापति का कथित PS भरत मंगल द्वारा राशि लेने के लिए भेजने की बात बताई। इस पर ACB की टीम ने ब्यावर स्थित जय मंदिर में पार्षद कुलदीप बोहरा व सभापति का कथित PS भरत मंगल को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पार्षद बोहरा भनक लगते फरार हो गया। ब्यावर सभापति नरेश कनौजिया ने मामले में कहा कि पकड़ा गया आरोपी युवक भरत मंगल उनका निजी सचिव नहीं है, वो महज पार्टी कार्यकर्ता है।
ये भी पढ़ें
- NTA की एक्सपर्ट टीचर ही निकली पेपर लीक गैंग की सरगना | घर में लगाई ‘सीक्रेट क्लास’, बच्चों को रटवाए वही सवाल जो NEET में आए
- अभी टला अनशन, खत्म नहीं हुआ आंदोलन | प्रशासन के आश्वासन पर व्यापार महासंघ ने लिया बड़ा फैसला, 26 मई का भरतपुर बंद बरकरार
- सिर्फ यूरिया-डीएपी से नहीं चलेगी खेती | उदयपुर कृषि महोत्सव में वैज्ञानिकों ने किसानों को दी चेतावनी, संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर
- बिजली गई तो घंटों नहीं लौटी | भीषण गर्मी में दौसा के लोगों का फूटा गुस्सा, मच्छरों और कटौती ने किया बेहाल
- ‘घर में चल रही थी NEET की गुप्त क्लास’ | CBI ने दबोचा केमिस्ट्री प्रोफेसर, छात्रों को पहले ही रटवाए गए थे असली सवाल
- भोजशाला पर हाईकोर्ट की बड़ी मुहर | ASI रिपोर्ट को माना सही, कहा- ‘यह मंदिर स्वरूप वाला स्थल’ | मूर्तियां, श्लोक और हवनकुंड…वे सबूत जिनसे हुई हिंदू पक्ष की जीत
- NEET फिर से, लेकिन बिना झंझट | अब 21 जून को होगी परीक्षा, फीस लौटेगी और पुराना एडमिट कार्ड बेकार
- ‘अब घर से चलेगी सरकार’ | दिल्ली में हफ्ते में 2 दिन Work From Home, मंत्रियों-अफसरों की गाड़ियों पर भी ब्रेक
- दिल्ली में भरतपुर का दम | जयशंकर टाईगर क्लब ने नेशनल ताइक्वांडो में जीते 10 मेडल, विरोधियों को चटाई धूल
- सेवा का नया साल शुरू | लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर की नई टीम घोषित, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
