नई दिल्ली
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF ) के आह्वान पर देश के 10 लाख रेलकर्मी एक जनवरी से इंटरनेट मीडिया पर मुहिम छेड़ेंगे। एआइआरएफ के साथ कई कर्मचारी संगठन वर्षों से NPS को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने की मांग कर रहे हैं।
इस मुद्दे पर मुहिम को सफल बनाने के लिए एआइआरएफ ने सभी जोनल और मंडल के कर्मचारियों को ट्विटर से जोड़ने का अभियान भी शुरू किया है। एआइआरएफ के केंद्रीय महामंत्री शिव गोपाल मिश्र ने कहा कि इंटरनेट प्लेटफार्म पर इतनी बड़ी संख्या में अपनी आवाज उठाने की मुहिम के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी हो रही है। दक्षिण भारत से लेकर देश के हर हिस्से में कर्मचारियों को जागरूकता के लिए सेमिनार हो रहे हैं। सात लाख युवा कर्मचारियों के ट्विटर एकाउंट सक्रिय हो गए हैं।
रेलवे में तैनात करीब 12 लाख रेलकर्मियों में सात लाख युवा हैं। एआइआरएफ ने अपने स्थानीय स्तर तक के यूनियन के प्रकोष्ठों को निर्देश दिया है कि वह दो सप्ताह के भीतर स्मार्ट फोन वाले रेलकर्मियों का ट्विटर एकाउंट बनाने में सहयोग करे। उनको एक जनवरी को चलने वाले अभियान के लिए भी तैयार करे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सैनी समाज की बड़ी पहल | भुसावर में 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह, तैयारियां जोरों पर
- लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट
- DA Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा, पेंशनर्स को भी लाभ
- संदिग्ध मौत पर उठा सियासी-सामाजिक तूफान | विनीत प्रकरण की जांच बदली, अब डीएसपी करेंगे पड़ताल
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
