गोंडा
पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway) के गोंडा (Gonda) सेक्शन में बुधवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अचानक छापा मारा और सेक्शन इंजीनियर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। CBI को दो दिन पहले ही रेलवे के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में घोटाले और घूसखोरी शिकायत मिली थी जिस पर आज ये कार्रवाई की गई। छापे से रेलवे में हड़कंप मचा हुआ है। रेल अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
कांग्रेस के बागी उम्मीदवार नरेश मीणा ने SDM को जड़ा थप्पड़ | देखें ये वीडियो
जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब पौने 12 बजे लखनऊ की सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई गोंडा रेलवे स्टेशन परिसर के निकट उपमंडलीय रेलवे अस्पताल के पास पहुंची। उसी से थोड़ी दूर पर स्थित इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के ट्रैक डिपो में सीबीआई टीम ने पहुंचकर जाल बिछाया। इस दौरान सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) व ट्रैक डिपो प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा को सीबीआई ने 50 हजार रुपए घूस लेते दबोच लिया। इसके साथ ही ट्रैक जांच मशीन को जब्त किया है।
रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त राजीव उपाध्याय ने बताया कि इंजीनियर अरुण कुमार मिश्रा पर रेलवे के अधिकृत ठेकेदार राहुल तिवारी से सामानों की लोडिंग और अनलोडिंग के नाम पर रुपए मांगने का आरोप है। रेलवे ट्रैक से जुड़ी सामग्री खरीद मामले की जानकारी भी ली। इसके साथ ही सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार मिश्रा से सीबीआई टीम ने पूछताछ भी की। सवालों का जवाब गोलमाल देने पर पीडब्ल्यूई को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने करीब दो घंटे तक इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को खंगाला।
गिरफ्तारी से दो दिन पहले सोमवार को सीबीआई ने लखनऊ में केस दर्ज किया था। आरोप है कि रेलवे अधिकारी पीड़ित ठेकेदार राहुल तिवारी से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रेलवे डिपो से सामग्री लोड करने के लिए प्रति टन 100 रुपये की दर से डिमांड रखी थी। पिछले दो महीनों में, लगभग 500 टन रेलवे सामग्री लोड की गई। शिकायतकर्ता के काम में लगातार बाधा डाली जा रही थी। रिश्वत न देने पर चल रहे टेंडर को रद्द करने की धमकी भी आरोपी पीड़ित को दे रहा था। सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत राशि लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित सीबीआई (भ्रष्टाचार निवारण) की विशेष अदालत में उसे पेश किया जाएगा।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
SDM को थप्पड़ मारने पर RAS अफसरों में फैला आक्रोश, पेन डाउन करने की दी चेतावनी
IPS किशन सहाय मीना सस्पेंड, अब मिलेगी चार्जशीट | जानें वजह
दर्दनाक और दुखद! कोच और इंजन के बीच रेलवे कर्मचारी की निकल गई जान | शंटिंग के दौरान हुआ हादसा
Judgment: बच्चे का भरण-पोषण पति की जिम्मेदारी भले ही पत्नी की आय कितनी भी हो: हाईकोर्ट
इस स्टेट में हो रही है असिस्टेंट प्रोफेसर के 2424 पदों पर भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
