पंजाब सरकार का पेंशनखोर नेताओं को बड़ा झटका, कितनी बार भी जीतो; अब पेंशन सिर्फ एक टर्म की ही मिलेगी

चंडीगढ़ 

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने प्रदेश के पेंशनखोर नेताओं को शुक्रवार को एक तगड़ा झटका देते हुए एक बड़ा फैसला किया। अब पंजाब में कोई भी नेता कितनी बार भी MLA बने लेकिन उसे अब एक टर्म के हिसाब से ही पेंशन मिलेगी। अब ऐसे नेताओं के परिवारों को भी मिल रही पेंशन को भी रिवाइज किया जाएगा। सरकार के एक इस फैसले से सरकार के खजाने को करोड़ों की बचत होगी।  अब तक जितनी बार कोई विधायक बनता था, पेंशन की राशि जुड़ती जाती थी

CM भगवंत मान ने शुक्रवार को सरकार के इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि जब विधायक सेवा के नाम पर राजनीति में आते हैं तो फिर लाखों की पेंशन देना जायज नहीं है। मान ने कहा कि विधायक ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों को मिल रही पेंशन को भी रिवाइज किया जाएगा। मान ने कहा कि आने वाले दिनों में इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। CM भगवंत मान ने कहा कि हमारे MLA हाथ जोड़कर लोगों से वोट मांगते हैं। सेवा की बात कहते हैं।

आपको बता दें कि पंजाब में  कांग्रेस और अकाली दल का ही अब तक राज रहा है और इनकी सरकारें पक्ष हो या विपक्ष; सभी के विधायकों को निहाल करने के लिए मनमाने फैसले लेती रही हैं। इसलिए भगवंत मान सरकार का सबसे बड़ा झटका भी प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा राजिंदर कौर भट्‌ठल समेत अकाली दल और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को लगा है, जिन्हें कई बार विधायक रहने की वजह से लाखों रुपए की पेंशन मिल रही थी।

सवा 5 लाख तक पेंशन
बहुत से MLA को हारने के बाद भी साढ़े 3 लाख से सवा 5 लाख तक पेंशन मिलती है। खजाने पर करोड़ों रुपयों का बोझ पड़ता है। कई ऐसे हैं, जो सांसद और MLA दोनों की पेंशन ले रहे हैं। CM भगवंत मान ने बताया कि अब MLA चाहे 2 बार जीते या 7 बार, उसे पेंशन सिर्फ एक ही टर्म की मिलेगी। इसके साथ ही पेंशन से जो करोड़ों रुपया बचेगा, उसे लोगों की भलाई पर खर्च किया जाएगा। कई विधायकों की फैमिली पेंशन भी बहुत ज्यादा है, उसे भी कम किया जा रहा है।

प्रकाश सिंह बादल को सबसे ज्यादा पेंशन
पंजाब में सबसे ज्यादा पेंशन 5 बार CM रह चुके प्रकाश सिंह बादल की बनती है। उन्हें करीब पौने 6 लाख की पेंशन मिलनी थी। हालांकि, उन्होंने कुछ दिन पहले ही पेंशन लेने से इन्कार कर दिया। उनके अलावा 6 बार विधायक रहीं पूर्व CM राजिंदर कौर भट्‌ठल, लाल सिंह, पूर्व मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर को 3.25 लाख, 5 बार विधायक रहे बलविंदर सिंह भूंदड़ और सुखदेव ढींढसा को सवा 2 लाख रुपए पेंशन मिलती है। इनको बतौर राज्यसभा सदस्य अलग से वेतन, पेंशन भत्ते भी मिलते हैं। इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह भी चुनाव हारे हैं तो उन्हें भी लाखों की पेंशन मिलनी थी।

UP में योगी आदित्यनाथ की फिर ताजपोशी, दूसरी बार CM, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक डिप्टी सीएम, जानिए मंत्रियों की फ़ाइनल लिस्ट

ज्यादा शक्कर खाने से हो सकता है नुकसान, इन 5 बीमारियों का है खतरा

PM मोदी से वसुंधरा राजे की मुलाकात से गरमाई सियासत, नई जिम्मेदारी देने की चर्चा

बाड़मेर-दिल्ली के लिए नई ट्रेन, सप्ताह में चलेगी दो दिन, राजस्थान – हरियाणा के इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

7th Pay Commission: होली बीती, मार्च भी इंतजार में बीत चला, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में नहीं हुई बढ़ोतरी, ये हो सकती हैं वजह

बैंकों में इन दो दिन रहेगी हड़ताल, इससे पहले निपटा लें अपने काम