पुणे
पुणे के नाना पेठ इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को सवार के साथ ट्रैफिक डिपार्टमेंट के लोग टोइंग (उठा कर) कर ले गए। घटना गुरुवार शाम 5 बजे की है, लेकिन इसकी तस्वीरें शुक्रवार को जब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं तो यह मामला सामने आया।
मामला सामने आने के बाद ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने मामले की जांच का आदेश दिया है। हालांकि, विभाग ने बताया कि बाइक ‘नो-पार्किंग’ जोन में खड़ी थी और टोइंग के दौरान बाइक सवार जान बूझकर उस पर बैठ गया।
ट्रैफिक डिपार्टमेंट की इस कार्रवाई के बाद अब लोग ट्रैफिक डिपार्टमेंट के काम करने के तरीके पर नाराजगी जता रहे हैं। जिस दौरान बाइक सवार को ट्रैफिक डिपार्टमेंट के लोग उठा रहे थे, वह कह रहा था, ‘सर, मेरी बाइक नो-पार्किंग में नहीं है, मैं दो मिनट के लिए सड़क के किनारे खड़ा हुआ था। मैंने अपनी बाइक पार्क नहीं की है, मैं तुरंत निकल रहा हूं, कृपया मेरे खिलाफ कार्रवाई न करें।’ आरोप यह है कि इतना कहने के बावजूद ट्रैफिक डिपार्टमेंट के लोग नहीं माने और उस युवक को बाइक के साथ उठा ले गए।
वीडियो शूट करने वाले के साथ बदसलूकी इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग अब सवाल पूछ रहे हैं कि अगर गलती युवक की है तो भी क्या इस तरह से उसे बाइक के साथ उठाना सही है। अगर वह गिर जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता? इस मामले को लेकर यह भी आरोप लग रहा है कि इसे शूट कर रहे व्यक्ति के साथ भी गाड़ी उठाने वालों ने बदतमीजी की है।
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
स्थानीय लोग भी ट्रैफिक डिपार्टमेंट से परेशान हैं मौके पर मौजूद चश्मदीद अभिजीत धावले ने कहा, ‘आम नागरिकों को नानापेठ क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस लगातार परेशान कर रही है। वे हमारी दुकान के सामने से गाड़ी उठाते हैं और कुछ लेने-देने के बाद गाड़ी छोड़कर तुरंत वहां से निकल जाते हैं। ट्रैफिक डिपार्टमेंट के DCP श्रीराम ने कहा, ‘नाना पेठ इलाके में हुई इस घटना की डिटेल रिपोर्ट हमने तलब की है। इसकी जांच में अगर कोई दोषी होगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।’
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
