हिमाचल में अनुबंध और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाएं नियमित, इनको मिलेगा फायदा | जानिए डिटेल

शिमला 

हिमाचल प्रदेश के अनुबंध और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है।  सरकार ने इनकी सेवाएं नियमित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। रविवार को अवकाश के बावजूद इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिय गया। सरकार के इस फैसला का फायदा उन हजारों कर्मचारियोंको मिलेगा जिनका 31 मार्च तक दो वर्ष का अनुबंध सेवाकाल पूरा हो गया है। कार्मिक विभाग ने इस बाबत सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा चार वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले दैनिक वेतनभोगियों को भी पक्का करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इन दोनों अधिसूचनाओं के तहत 30 सितंबर को निर्धारित सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबंध और दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करने का उल्लेख किया गया है। अधिसूचना में स्पष्ट है कि दो वर्ष का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मी संबंधित विभाग से नियमितीकरण के निर्देश जारी होने की तारीख से नियमित होंगे। नियमित करने के साथ ही इन कर्मचारियों के प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में तबादले किए जा सकते हैं।

इसी तरह सरकार की और से दिए गए निर्देशों के अनुसार चार वर्ष का लगातार सेवाकाल यानी एक वर्ष में कम से कम 240 सेवा दिवस होने वाले कर्मियों को नियमित किया जाएगा। इन दैनिक वेतन भोगियों के नियमित होने के साथ ही वास्तविक पद समाप्त हो जाएगा। इनके स्थान पर नया दैनिक वेतन भोगी नहीं रखा जाएगा। 7 साल पार्ट टाइम के रूप में लगा चुके कर्मचारियों को अब डेली वेजर बनाने के आदेश हुए हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने कहा है कि सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कर्मचारियों को लाभान्वित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। राज्य की विकट वित्तीय स्थिति के बावजूद कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता पहले ही जारी किया जा चुका है। पुरानी पेंशन योजना बहाल कर कर्मचारियों की लंबित मांग पूरी कर दी है। इस निर्णय से 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभ पहुंचा है

नोट: अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें   

कैबिनेट मंत्री के गले में अचानक डाल दिए दो कोबरा, अटक गई सांस, फिर हुआ ये | देखिए ये वीडियो

भरतपुर कलक्टर ने किया था जिसका सम्मान वह निकला फर्जी IAS, पुलिस ने दबोचा

पंजाब से दुखद खबर: लुधियाना में जहरीली गैस का रिसाव, बच्चों समेत 11 लोगों की मौत, कई हुए बेहोश

सुप्रीम कोर्ट में अभूतपूर्व घटना, हाईकोर्ट जज ने सुप्रीम कोर्ट को दे दिया रात बारह बजे तक का अल्टीमेटम तो सबसे बड़ी अदालत को रात आठ बजे बैठानी पड़ी बेंच और फिर हुआ ये फैसला | जानिए पूरा मामला

फार्मासिस्ट के पदों पर बम्पर भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई | ये होंगे चयन के मापदंड

ट्रायल कोर्ट ने चार्जशीट दाखिल होने के आठ दिनों के भीतर पॉक्सो आरोपी को दोषी ठहराया, हाईकोर्ट ने रद्द किया आदेश; कहा- फैसला सुनाने में की गई जल्दबाजी

गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश के कर्मचारियों को मिलेगा ये फायदा

कॉलेज को टेकओवर किया तो उसके कर्मचारियों को समायोजित क्यों नहीं किया? | हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल, फिर दिया ये आदेश

28 मिनट बाद फिर जिंदा हुआ यह शख्स, बताया मौत के बाद क्या देखा? | यहां पढ़िए पूरी कहानी