Himachal News: हिमाचल में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, जिला श्रम अधिकारी 10,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ऊना 

हिमाचल (Himachal) प्रदेश स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो (State Vigilance and Anti Corruption Bureau) ने ऊना (Una) में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे जिला श्रम अधिकारी रणवीर सिंह ढटवालिया को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।

Breaking News: बैंक हड़ताल स्थगित, ग्राहकों को मिली राहत, बातचीत के बाद यूनियनों ने लिया फैसला

लेबर लाइसेंस के नाम पर मांगी रिश्वत
टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के लेबर ठेकेदार रजत कुमार ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि उनका लेबर लाइसेंस रिन्यू करने के बदले श्रम अधिकारी ने 10,000 रुपये की मांग की। शिकायत पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को श्रम अधिकारी के पास भेजा।  जैसे ही रणवीर सिंह ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, विजिलेंस की टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा। यह कार्रवाई जिला श्रम अधिकारी के कार्यालय में हुई।

Breaking News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, पेंशन योजना (UPS) का नया नोटिफिकेशन जारी, जानें किन्हें मिलेगा फायदा

पहले भी घोटाले में फंसा है आरोपी
गौरतलब है कि रणवीर सिंह पहले भी भ्रष्टाचार के मामले में घिर चुका है। फरवरी 2022 में उस पर 26,000 रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा था। वह यह रकम हिमाचल प्रदेश दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1969 के तहत रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी करने के बदले वसूल रहा था।

 डीएसपी विजिलेंस फिरोज खान के मुताबिक, आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। उसके बैंक खातों और अन्य संपत्तियों की जांच की जाएगी। विजिलेंस यह भी पता लगा रही है कि क्या उसने अन्य लोगों से भी अवैध रूप से धन उगाही की है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

जोधपुर में खौफनाक वारदात: नागौर के प्रॉपर्टी डीलर की चाकू से गोदकर हत्या | पार्टी के बाद खूनी खेल

Breaking News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, पेंशन योजना (UPS) का नया नोटिफिकेशन जारी, जानें किन्हें मिलेगा फायदा

रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, SDM दफ्तर में छापा, रीडर और दलाल 50 हजार की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जो धौंस जमाती थी लेक्चरर, वो खुद फंस गई जाल में | 15 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

राजस्थान के इस विश्वविद्यालय में करोड़ों का खेल? कुलपति पर संगीन आरोप, हाईपावर जांच कमेटी गठित | राज्यपाल ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

उच्च शिक्षा क्षेत्र में हलचल! प्रोफेसरों की सैलरी में बड़ा इजाफा संभव; 8वें वेतन आयोग से नई संभावनाएं | जानें संभावित नया वेतनमान

अब NPS पेंशन भी समय पर; CPAO ने जारी की नई गाइडलाइन, देरी की शिकायतों पर कसा शिकंजा

सामने आया कर्मचारियों का ‘चार्टर ऑफ डिमांड’ | किया ये बड़ा ऐलान, सरकार पर बढ़ाया दबाव

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें