कोठी बिक गई… और बेटा बिफर गया! भरतपुर राजपरिवार में बवाल, बाप-बेटे आमने-सामने, संपत्ति विवाद हाईकोर्ट की दहलीज पर

भरतपुर 

एक बार फिर भरतपुर का शाही घराना (Bharatpur Royal Family) सुर्खियों में है—लेकिन इस बार वजह शाही रस्में या विरासत नहीं, बल्कि शाही बंटवारा और बेशकीमती कोठी की बिक्री को लेकर गरमाया घमासान है। पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह (VishVendra Singh) और उनके बेटे अनिरुद्ध सिंह (Aniruddha Singh) अब खुलकर आमने-सामने हैं। कोठी बंध बारैठा (Kothi Bandh Baraitha) की बिक्री को लेकर उठे सवालों ने राजमहल की दीवारों से निकलकर अब सोशल मीडिया और जल्द ही अदालत तक का रास्ता पकड़ लिया है।

बेटा बोला: ‘कोठी हमारी पैतृक संपत्ति थी, बेचना अवैध’

अनिरुद्ध सिंह ने बिना पिता का नाम लिए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर सनसनीखेज आरोप लगाया कि कोठी बंध बारैठा भरतपुर राजपरिवार की ‘पैतृक संपत्ति’ थी और इसे अवैध रूप से बेचा गया है।
उन्होंने लिखा:

‘मेरी और मेरी माता की अनुमति के बिना इस ऐतिहासिक संपत्ति का विक्रय किया गया। मैं उस समय विदेश में पढ़ रहा था। मैं कोर्ट में इसे चुनौती दूंगा और स्टे की मांग करूंगा।’

पिता का पलटवार: ‘कोठी मेरी निजी थी, पत्नी ने जबरदस्ती बिकवाई’

इस पोस्ट के कुछ ही घंटों बाद, विश्वेंद्र सिंह ने फेसबुक पर एक लंबा पोस्ट ठोका और हर आरोप का करारा जवाब दिया। उन्होंने साफ लिखा:

‘बंध बारैठा मेरी निजी संपत्ति थी, इसे बेचने का मुझे पूरा अधिकार था। मेरी पत्नी ने दबाव डालकर इसे बिकवाया और उस रकम से दिल्ली के हौज़ खास में फ्लैट खरीदा।’

इतना ही नहीं, उन्होंने परिवार पर मोती महल से कीमती चीजें बेचने, मंदिर की पूजा रुकवाने और ऐतिहासिक झंडा तक बदलने का आरोप भी लगाया।

आरोपों की आग अब पहुंचेगी हाईकोर्ट

विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि मामला जल्द हाईकोर्ट में दाखिल होने वाला है और जो बयानबाजियां हो रही हैं, वो सिर्फ बौखलाहट है। दूसरी तरफ, अनिरुद्ध सिंह ने कानूनी लड़ाई लड़ने का एलान कर दिया है।

 अब सवाल ये:

  • क्या कोठी बंध बारैठा पैतृक थी या निजी?

  • क्या बिना सहमति संपत्ति की बिक्री वैध है?

  • क्या शाही विरासत की दीवारें अब अदालत में गिरेंगी?

इस शाही खींचतान पर अब पूरे राजस्थान की नजरें टिकी हैं।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

भजनलाल कैबिनेट ने एक साथ खोले पिटारे, नई नीतियों से रोजगार, मेडिकल, टूरिज्म में बड़ा उलटफेर | जानें क्या किए फैसले

राजस्थान में वकीलों की जेब अचानक हुई भारी | भजनलाल सरकार ने फीस बढ़ाकर चौंकाया, 1 सितम्बर से लागू | जानिए किसे कितना मिलेगा

80 हजार की मांग का हुआ भंडाफोड़ | वन अधिकारी और वनपाल 20 हजार एडवांस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

गवर्नमेंट कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा | असिस्टेंट प्रोफेसर ने मूक-बधिर का फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर पाई नौकरी, SOG की जांच में खुलासा

ऑनलाइन गेमिंग बिल पास, और अगले ही दिन विधायक सलाखों के पीछे | कांग्रेस MLA ED के शिकंजे में, करोड़ों कैश–सोना–कसीनो कनेक्शन का खुलासा

बिहार में सड़क पर मौत का तांडव | ट्रक से कुचले गए गंगा स्नान से लौट रहे 8 श्रद्धालु, 7 महिलाएं शामिल

राजस्थान में जज के पिता और भाई की हत्या करने वाला कुख्यात कातिल गाजियाबाद से गिरफ्तार | CBI ने रखा था 5 लाख का इनाम

‘जज को आंख मारो, फेवरबल ऑर्डर पाओ’ | पूर्व जस्टिस काटजू का महिला वकीलों को अजीबोगरीब सुझाव, बवाल मचा तो पोस्ट डिलीट

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें