राज्यस्तरीय सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भरतपुर की 16 सदस्यीय टीम घोषित। नीतू शर्मा कप्तान और लावण्या शर्मा उपकप्तान बनाई गईं। टीम 10 जून से जयपुर में प्रतियोगिता खेलेगी।
भरतपुर। राज्यस्तरीय सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भरतपुर की महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। एक दिवसीय चयन प्रक्रिया के बाद जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के चयनकर्ताओं ने 16 सदस्यीय टीम का चयन किया, जो जयपुर में होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि चयनकर्ताओं सूरज शर्मा, नरेश खत्री, कृष्ण स्वरूप शर्मा, लंकेश, प्रेम सिंह और पंकज गोयल द्वारा टीम का चयन किया गया। टीम की कप्तानी नीतू शर्मा को सौंपी गई है, जबकि लावण्या शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है।
घोषित टीम में वेदिका सिंह, नेहा सैनी, पूनम चौहान, स्नेहा सिंनसिनवार, अनुष्का सोलंकी, वसुंधरा चौधरी, कीर्ति सिंह, पल्लवी कुमारी, आरती चौधरी, दिव्या फौजदार, खुशी चौधरी, यशवी फौजदार, आकृति, हरगुन कौर और तनु फौजदार को शामिल किया गया है।
टीम के साथ अनीता सिंह को मैनेजर तथा देवेंद्र सिंह कालू को कोच नियुक्त किया गया है। जिला क्रिकेट संघ भरतपुर द्वारा सभी खिलाड़ियों को कलर ड्रेस और कैप भी प्रदान की गई है।
शत्रुघन तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता टी-20 लीग प्रारूप में सफेद गेंद और रंगीन ड्रेस के साथ जयपुर में खेली जाएगी। भरतपुर टीम का पहला मुकाबला 10 जून को जयपुर से, दूसरा मैच 11 जून को बीकानेर से और तीसरा तथा अंतिम लीग मैच 12 जून को धौलपुर से होगा।
टीम चयन और प्रतियोगिता में भागीदारी पर जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के अध्यक्ष विष्णु लोहिया, उपाध्यक्ष राजकुमार जैन एवं अजय कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी, संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता, सदस्य वीनू सिंह, रविंद्र कौमारियाँ, नाहर सिंह, विनोद शर्मा, राहुल लोहिया, त्रिलोकी नाथ शर्मा, ज्ञानू जघीना, एडवोकेट जितेंद्र गुर्जर, एडवोकेट उत्तम सिंह, अवधेश खटाना, एडवोकेट अमित सिंह, अंकुर शर्मा, रूपेंद्र मोहन, एडवोकेट गिरीश शर्मा तथा वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए टीम को जयपुर के लिए रवाना किया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
योग को बोरिंग समझते हैं? जरा रुकिए… | जानवरों की तरह पोज बनाइए, फोटो खींचिए और फिटनेस का मजा लीजिए


