IPL ऑक्शन:मॉरिस अब तक के सबसे महंगे प्लेयर, राजस्थान ने 16.25 करोड़ में खरीदा, तेंदुलकर को मुंबई ने 20 लाख में खरीदा

चेन्नई

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ऑक्शन के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा। उन्होंने युवराज का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें 2015 के सीजन के लिए दिल्ली ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। सचिन तेंदुलकर के बेटे ऑलराउंडर अर्जुन को आखिरी राउंड में मुंबई ने बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा।

यह ऑक्शन चेन्नई में हुई। 14वें सीजन के लिए 8 टीमों ने 57 खिलाड़ियों को ही खरीदा। इनमें से 22 विदेशी रहे। जबकि कुल 61 स्लॉट खाली था। इसके लिए 292 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया था।

किसको – किसने खरीदा …

  • ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को बेस प्राइस 20 लाख रुपए में मुंबई ने खरीदा।
  • आकाश सिंह को बेस प्राइस 20 लाख रुपए में राजस्थान ने खरीदा।
  • ऑलराउंडर पवन नेगी को बेस प्राइस 50 लाख रुपए में कोलकाता ने खरीदा।
  • वैंकटेश अय्यर को बेस प्राइस 20 लाख रुपए में कोलकाता ने खरीदा।
  • ऑलराउंडर बेन कटिंग को बेस प्राइस 75 लाख रुपए में कोलकाता ने खरीदा।
  • सी हरि निशांत को बेस प्राइस 20 लाख रुपए में चेन्नई ने खरीदा।
  • दूसरे राउंड में हरभजन सिंह को बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए में कोलकाता ने खरीदा।
  • मुजीब उर रहमान को बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए में हैदराबाद ने खरीदा।
  • सैम बिलिंग्स को बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए में दिल्ली ने खरीदा।
  • केदार जाधव को बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए में हैदराबाद ने खरीदा।
  • दूसरे राउंड में करुण नायर को बेस प्राइस 50 लाख रुपए में कोलकाता ने खरीदा।
  • ऑलराउंडर सौरभ कुमार को बेस प्राइस 20 लाख रुपए में पंजाब ने खरीदा।
  • मार्को जेंसन को बेस प्राइस 20 लाख रुपए में मुंबई ने खरीदा।
  • ऑलराउंडर भगत वर्मा को बेस प्राइस 20 लाख रुपए में चेन्नई ने खरीदा।
  • ऑलराउंडर युधवीर चरक को बेस प्राइस 20 लाख रुपए में मुंबई ने खरीदा।
  • जिमी नीशम को बेस प्राइस 50 लाख रुपए में मुंबई ने खरीदा।
  • कुलदीप यादव को बेस प्राइस 20 लाख रुपए में राजस्थान ने खरीदा।
  • एम हरिशंकर रेड्डी को चेन्नई ने बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा।
  • सुयश प्रभुदेशाई को बेस प्राइस 20 लाख रुपए में बेंगलुरु ने खरीदा।
  • लियाम लिविंगस्टोन को राजस्थान ने बेस प्राइस 75 लाख रुपए में खरीदा।



प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें  : ok@naihawa.com

 


SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS