गरीबी से 14.20 करोड़ तक का सफर | भरतपुर के लाल कार्तिक शर्मा ने IPL ऑक्शन में रचा इतिहास, CSK ने लगाई रिकॉर्ड बोली

भरतपुर (Bharatpur) के युवा क्रिकेटर कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma) ने आईपीएल (IPL)ऑक्शन में इतिहास रच दिया। CSK ने 14.20 करोड़ में खरीदा, जिले में जश्न का माहौल।

भरतपुर 

 संजीव चीनिया, वरिष्ठ खेल पत्रकार   


भरतपुर के होनहार युवा क्रिकेटर कार्तिक शर्मा ने आईपीएल ऑक्शन में ऐसा इतिहास रच दिया, जिस पर पूरा जिला गर्व से सीना चौड़ा किए खड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कार्तिक शर्मा को 14 करोड़ 20 लाख रुपये की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। इस बड़ी उपलब्धि की खबर सामने आते ही पूरे भरतपुर जिले में जश्न का माहौल बन गया।

चीखों से कांप उठा यमुना एक्सप्रेसवे | मथुरा में आग के हवाले 13 ज़िंदगियां, 17 थैलियों में आए जले अवशेष

जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि जैसे ही कार्तिक के आईपीएल में चुने जाने की खबर आई, लक्ष्मण मंदिर चौराहे पर आतिशबाजी, मिठाई वितरण और खुशी का सैलाब उमड़ पड़ा। जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। इस दौरान कार्तिक शर्मा और उनके पिता मनोज शर्मा को वीडियो कॉल के जरिए बधाई दी गई, जिसमें दोनों भावुक नजर आए और सभी का आभार जताया।

तिवारी ने बताया कि एक गरीब परिवार से निकलकर आईपीएल तक का सफर तय करना आसान नहीं था। कार्तिक की यह सफलता सैकड़ों संघर्षरत और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने बताया कि कार्तिक के पिता मनोज शर्मा, जो ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, ने बेटे के क्रिकेट करियर के लिए अपनी दुकानें तक बेच दीं और करीब 27 लाख रुपये का कर्ज उठाया, लेकिन बेटे के सपने को टूटने नहीं दिया। कार्तिक की माता, जो आंगनवाड़ी सहयोगिनी हैं, ने भी हर कदम पर बेटे का साथ दिया।

कार्तिक शर्मा बचपन से ही जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के पास खेलते रहे, और उन्होंने अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 से लेकर रणजी ट्रॉफी तक हर स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। आईपीएल ट्रायल में भी उनके खेल ने सभी को प्रभावित किया था। अनुमान लगाया जा रहा था कि वे 6 से 7 करोड़ रुपये तक जा सकते हैं, लेकिन 14.20 करोड़ की बोली ने सभी को चौंका दिया। इससे पहले कार्तिक शर्मा को मथुरा दास माथुर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

आज कार्तिक शर्मा की इस ऐतिहासिक सफलता ने सिर्फ उनके परिवार को नहीं, बल्कि पूरे भरतपुर जिले का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर लक्ष्मण मंदिर चौराहे पर हुए जश्न में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विष्णु लोहिया, सदस्य नीरज शर्मा, बीनू सिंह, त्रिलोकनाथ शर्मा, अवधेश खटाना, देवेंद्र सिंह कालू, गौरव फौजदार, कप्तान सिंह मीणा, गब्बर पटेल, डॉ. वीरेंद्र पचौरी सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

चीखों से कांप उठा यमुना एक्सप्रेसवे | मथुरा में आग के हवाले 13 ज़िंदगियां, 17 थैलियों में आए जले अवशेष

ना चूल्हा, ना अकेलापन | गुजरात का वह गांव जहां पूरा जीवन एक ही रसोई के इर्द-गिर्द धड़कता है

40 मिनट तक पुतिन की चौखट पर ठिठके शहबाज | मीटिंग में जबरन घुसे, दुनिया ने देखी पाक पीएम की बेइज्जती

जज ने किया पॉवर का मिसयूज, हाईकोर्ट ने किया सस्पेंड | जज ने DSP को गिरफ्तार करने का दिया था आदेश

नए श्रम कानून पर फैली घबराहट खत्म | PF वेज सीलिंग पर कटता है तो आपकी टेक-होम सैलरी ₹1 भी कम नहीं होगी, जानें श्रम मंत्रालय ने और क्या कहा

बैंक कर्मचारियों ने ही 212 निष्क्रिय खातों को एक्टिव कर निकाल लिए 44 लाख | इस सरकारी बैंक की सात शाखाओं में तीन साल से चल रहा था खेल, गिरोह ऐसे हुआ बेनकाब

2026 में कौन-सा त्योहार कब पड़ेगा, जानिए महीना-दर-महीना पूरा शेड्यूल

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।