जयपुर
राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ राजस्थान के प्रदेश व्यापी आह्वान पर जयपुर संभाग संयोजक ईश्वर सिंह शेखावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचेतक राजस्थान सरकार महेश जोशी एवं परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा से मिला और उनको सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार पुरानी पेंशन तथा पदोन्नति देने की मांग का ज्ञापन दिया।
प्रतिनिधिमंडल की महिला सदस्यों ने उक्त तीनों मंत्रियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर समायोजित शिक्षा कर्मियों की पुरानी पेंशन के लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को राज्य सरकार से लागू करवाने में सहायता की मांग कीl संगठन के नेताओं ने कहा कि परनि पेंशन लागू होती है तो वे सेवानिवृत्ति उपरांत वृद्धावस्था में अपना जीवन सुचारु रुप से चला सकेंगे।
संगठन के नेताओं के अनुसार दोनों मंत्रियों ने इस मांग के संबंध में प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदीप प्रकाश शर्मा महामंत्री जयपुर, डॉ.प्रशांत सिंह नरूका जिला प्रवक्ता जयपुर, डॉ. शिव शरण त्रिपाठी, कृपाशंकर मनु, डॉ. सविता किशोर, डॉ. मंजू लता शर्मा, शैलेश पारीक, भूपेंद्र शर्मा, रामचंद्र तंवर, मनोज कुमार शर्मा, इंदिरा मंगल, डॉ.संगीता रौतेला, डॉ.सुनीला जैन के साथ ही अन्य सदस्य उपस्थित थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
