अमृतसर
अमृतसर में शुक्रवार को करीब आधा दर्जन बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी पर पिस्तौल तान कर 25 लाख के गहने लूट लिए। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लूट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
वारदात शहर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड परलाल चंद ज्वैलर्स की दुकान पर हुई। ज्वैलरी शॉप के मालिक लाल चंद और विष्णु ने बताया कि वह दुकान पर दो महिलाओं को अटैंड करके फ्री हुए ही थे कि छह हथियारबंद लुटेरे सीधे दुकान में आ धमके।
सभी ने हथियार उनकी ओर तान दिए। एक काउंटर के अंदर घुसा और तिजोरी में पड़ा सारा सोना निकाला और बैग में भर लिया। पूरे घटनाक्रम को तीन मिनट का समय भी नहीं लगा। आसपास के दुकानदार भी इससे पहले कुछ समझ पाते आरोपी ज्वैलरी शॉप के गहने लेकर फरार हो चुके थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
- रेलवे का बड़ा फैसला: नॉन-सेफ्टी पदों पर पदोन्नति में मिलेगा ‘बेस्ट अमंगस्ट द फेल्ड’ नीति का लाभ
- झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूल रहा था घूस: हेड कांस्टेबल और दलाल चढ़ा ACB के हत्थे
- जिस फैसले का वर्षों से इंतजार था: राजस्थान सरकार ने सेवा नियमों में किए 4 बड़े बदलाव, क्या कर्मचारियों को मिलेगी राहत?
- पूर्व IPS को पहले खिलाई मिठाई, फिर सीढ़ियों पर बुलाकर बरसाए थप्पड़, ‘टिकट चोर’ के नारों के बीच फटे कपड़े | टिकट विवाद ने कांग्रेस में मचा दिया बवाल; देखें वीडियो
- रसामृत कृष्ण: जब ‘मैं’ का कारागार टूटे और मन कृष्णमय हो जाए
