जयपुर
REET-2021 के दौरान थानागाजी एसडीएम द्वारा अतिरिक्त केंद्राधीक्षक प्रो. कन्हैया लाल मीणा के साथ की गई अभद्रता का मामला गरमा गया है। इस मामले को लेकर कॉलेज शिक्षक राज्य के समस्त महाविद्यालयों में 5 अक्टूबर को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे। इस बीच अतिरिक्त केंद्राधीक्षक प्रो. कन्हैया लाल मीणा के साथ थानागाजी एसडीएम द्वारा की गई अभद्रता का लाइव वीडियो भी सामने आ गया है।
आपको बता दें कि राजकीय महाविद्यालय थानागाजी परीक्षा केन्द्र पर रीट परीक्षा 2021 के दौरान थानागाजी SDM डॉ. नवनीत कुमार, तहसीलदार अक्षय प्रेम चेयरवाल, पुलिसकर्मी राजेन्द्र प्रसाद केंद्राधीक्षकों पर दबाव बना कर कुछ परीक्षार्थियों को अवैध प्रवेश दिलाने की कोशिश करने के गंभीर आरोपों के घेरे में आ गए हैं। इसकी शिकायत सरकार तक पहुंचाई गई हैं। रुक्टा (राष्ट्रीय) ने कहा कि अपने चहेतों को REET परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिलाने के लिए परीक्षा केंद्र पर तैनात कर्मचारियों से SDM डॉ. नवनीत कुमार ने अभद्रता की और देख लेने की धमकी तक दी।
आरोप है कि डॉ. नवनीत कुमार ने दोनों ही पारियों में निर्धारित अन्तिम समय सीमा के बाद आने वाले कतिपय परीक्षार्थियों को प्रवेश दिलाने के लिए पुलिस की सहायता से अवैधानिक दबाब बनाते हुए अभद्र भाषा में धमकी दी। राजकार्य में बाधा पहुंचाने तथा दुर्व्यवहार और हाथापाई करने की कोशिश की। इस बीच इस घटना को किसी ने वीडियो भी बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।
इस घटना के विरोध में राजस्थान विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने राज्य के समस्त महाविद्यालयों में 5 अक्टूबर को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री के नाम स्थानीय प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन देकर थानागाजी एसडीएम को निलंबित कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की जाएगी। इस घटना के बाद राज्य सरकार द्वारा अभी तक एसडीएम के विरुद्ध कार्यवाही नहीं करने को लेकर राज्य भर के उच्च शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों में अत्यंत नाराजगी और आक्रोश है।
इस संबंध में राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को रीट समन्वयक अरविंद सेंगवा से मिलकर थानागाजी प्रकरण में दोषी एसडीएम के खिलाफ निष्पक्ष जांच कराने और विधिसम्मत कार्यवाही करने की मांग की।
सेंगवा को प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए संगठन ने बताया कि प्रो.कन्हैया लाल मीणा रीट परीक्षा में अतिरिक्त केंद्राधीक्षक की भूमिका का नियम पूर्वक निर्वाह कर रहे थे। प्रतिनिधि मंडल ने सेंगवा को थानागाजी एसडीएम और अन्य कर्मचारियों द्वारा बदसलूकी करने तथा रीट के निर्देशों के विरुद्ध परीक्षा केंद्र पर अराजकता का वातावरण खड़ा करने पर राजस्थान भर की उच्च शिक्षा के शिक्षकों में फैली नाराजगी और आक्रोश से अवगत कराया तथा विधिसम्मत सख्त कार्यवाही करने की मांग की।
संगठन के नेताओं के अनुसार सेंगवा ने संगठन के पक्ष को ध्यान पूर्वक सुना तथा विश्वास दिलाया कि बोर्ड दोषी एसडीएम के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही करने के पक्ष में है। संगठन के ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए आज ही राज्य सरकार को एसडीएम के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए बोर्ड द्वारा लिखा जाएगा।
संगठन के प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयुक्त मंत्री डॉ.नारायण लाल गुप्ता, महामंत्री डॉ.सुशील कुमार बिस्सु, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ.मनोज बेहरवाल आदि शामिल थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस
- 20 करोड़ से ज्यादा का बजट, टेंडर भी जारी… फिर दो साल से गड्ढों में क्यों फंसा भरतपुर का गोलपुरा बाईपास?
- सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू
- भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
- PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश
- फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?
- भरतपुर के कुश्ती दंगल में पहले दिन भिड़े नामी पहलवान, जिला केसरी के चार दावेदार सेमीफाइनल में
- राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: नवरात्र पर 52 इंस्पेक्टर बने डीएसपी, पीएचक्यू ने शुरू की नई पोस्टिंग की प्रक्रिया
- रावण दहन…
