जयपुर
एसीबी टीम ने सोमवार को जयपुर जेडीए में बड़ा धावा बोला और जोन 4 की उपायुक्त ममता यादव समेत 5 लोगों को 1.10 लाख की घूस लेते हुए दबोच लिया। एसीबी टीमें आरोपियों के घर पर सर्च कर रही हैं। ACB की कार्रवाई के बाद JDA में हड़कंप मच गया।
एसीबी ने इस मामले में जेडीए जोन 4 की उपायुक्त ममता यादव के साथ जेईएन श्याम मालू , अकाउंटेंट रामतूफान, एएओ विजय मीणा, ऑपरेटर अखिलेश को भी गिरफ्तार किया है। इन्होंने पट्टा देने की एवज में ये रिश्वत राशि मांगी थी।
राजस्थान एसीबी के एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि इस संबंध में परिवादी ने एसीबी मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि पट्टे जारी करने की एवज में जोन 4 उपायुक्त के साथ ही अन्य कर्मचारी मोटी रिश्वत की मांग करते हैं। इस शिकायत के बाद एसीबी ने सूचना को पुख्ता करते हुए जाल बिछाया और सोमवार को जेईएन श्याम मालू को 1.10 लाख रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
15 लाख रुपए की घूस मांग रहे थे
एसीबी के एएसपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि प्लाट के पट्टे जारी करने की एवज में करीब 15 लाख रूपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। जोन उपायुक्त ममता यादव ने करीब दो से तीन लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी, लेकिन भनक लगने के बाद नकदी आज लेने से इनकार कर दिया, लेकिन जेईएन ने रिश्वत ले ली। एसीबी अब साक्ष्यों के आधार पर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
खबर अपडेट हो रही है , रिफ्रैश करते रहें
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
