नई दिल्ली
भारत में रेलवे का निजीकरण नहीं होगा। यह बात रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कही। उनका कहना था कि रेलवे से इकोनॉमी में सुधार संभव है, लेकिन इकोनॉमी में रेलवे की भागीदारी हो, इससे पहले रेलवे में सुधार की जरूरत है। रेलवे में इकोनॉमी को गति देने की पूरी ताकत है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस कार्यक्रम में सरकारी कंपनियों के निजीकरण को लेकर सवाल किया गया था। इसी दौरान उन्होंने कहा कि रेलवे को प्राइवेट के हाथों में सौंपने का सवाल नहीं उठता है. रेलवे का कभी भी निजीकरण नहीं किया जाएगा। दुनियाभर में रेलवे सरकार चलाती है, और यहां भी सरकार ही चलाएगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस कार्यक्रम में रेलवे के विक्स के बारे में भी चर्चा की गई तो इस पर उन्होंने कहा कि स्टेशनों पर यात्रियों को सभी सुविधाएं मिले, सरकार की पहली प्राथमिकता है। शहर के हिसाब से रेलवे स्टेशनों को बनाने की जरूरत है। जब रेलवे स्टेशन रिजनल कल्चर से जुड़कर बनेगा तो वो ज्यादा बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि करीब 40 रेलवे स्टेशनों का डिजाइन बनकर तैयार है।. जो आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश हैं कि आने वाले पचास सालों को ध्यान में रखकर रेलवे स्टेशनों को विस्तार हो।अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अगले दो-तीन वर्षों में ढाई सौ से तीन सौ रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने वाला है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई दिक्कत न हो, सरकार की यही पहली प्राथमिकता है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
