20 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया BCMO ऑफिस का कर्मचारी, अफसर फरार; ACB की रेड से मचा हड़कंप

पाली में ACB ने BCMO कार्यालय के लेखा सहायक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान BCMO डॉ. हार्दिक राजपुरोहित फरार हो गए।

पाली। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को पाली जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहट ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO) कार्यालय के एक संविदाकर्मी लेखा सहायक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान जांच की आंच सीधे BCMO डॉ. हार्दिक राजपुरोहित तक पहुंची। टीम के पहुंचने की भनक लगते ही डॉक्टर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में एसीबी लगातार दबिश दे रही है।

‘India’ नहीं, अब सिर्फ ‘भारत’, राष्ट्रपति के दीक्षांत समारोह से पहले यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला | डिग्री-मार्कशीट से हटा ‘India’, अब सिर्फ ‘भारत’

गाड़ी का बिल अटका, फिर मांगी गई रिश्वत

शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया था कि उसकी टेंडर पर संचालित वाहन सेवा जारी रखने और अप्रैल से जून तक के लंबित बिल पास करने के बदले 20 हजार रुपए की मांग की जा रही है। शिकायत की गोपनीय जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया।

दराज में छिपाए थे रिश्वत के रुपए

रविवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने लेखा सहायक देवकीनंदन शर्मा को रिश्वत की रकम सौंपी, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी ने रुपए कार्यालय की नई बिल्डिंग की पहली मंजिल पर रखी लकड़ी की दराज में छिपा दिए थे, जिन्हें टीम ने तुरंत बरामद कर लिया।

निर्मोही कौन?

BCMO की भूमिका भी जांच के घेरे में

कार्रवाई के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर एसीबी ने BCMO डॉ. हार्दिक राजपुरोहित की भूमिका भी संदिग्ध मानते हुए उनके आवास पर तलाशी ली। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही डॉक्टर फरार हो गए। अब एसीबी उनकी तलाश में जुटी है और पूरे मामले में आगे की जांच जारी है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *