Sun Finishing Date
कल्पना कीजिए कि जब सूरज नहीं रहेगा तो दुनिया का क्या होगा? यह सोचकर ही डर लगा ना! वाकई ऐसा हो गया तो क्या होगा? लेकिन अब वैज्ञानिकों ने सूरज की मौत का खुलासा कर दिया है और इसकी डेट भी बता दी है। वैज्ञानिकों ने साल 2021 के जाते-जाते बताया है कि हमारा सूरज किस दिन पूरी तरह जलकर राख हो जाएगा। और यह भी बताया है कि इसके बाद दुनिया का क्या हाल होगा।
हम सब यह जानते ही हैं कि सूरज हमारे जीवन में कितना अहम है। हमारी पूरी दुनिया सूरज के आस-पास घूम रही है। सूरज निकलता है तो दिन होता है, सूरज ढल जाता है तो शाम हो जाती है। लेकिन अगर किसी दिन सूरज निकले ही ना तो क्या होगा? अगर सूरज की मौत हो जाए तो क्या ये दुनिया भी खत्म हो जाएगी?
आपने तारों के टूटने के बारे में सुना है। लेकिन क्या कभी ये सुना है कि हमारे सौर मंडल के केंद्र में मौजूद तारा जिसे सूर्य कहा जाता है, किसी दिन वो भी खत्म हो जाएगा। नहीं ना। लेकिन अब वैज्ञानिकों से ही जान लीजिए सूरज का भविष्य क्या है?
5 बिलियन सालों में ठंडा हो जाएगा सूरज
स्मिथसोनियन एस्ट्रोफिजिकल ऑब्जर्वेटरी (Smithsonian Astrophysical Observatory), हार्वर्ड कॉलेज ऑब्जर्वेटरी (Harvard College Observatory) और द सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स (the Centre for Astrophysics) के वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले 5 बिलियन सालों में हमारा सूरज पूरी तरह ठंडा हो जाएगा। वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि सूरज अभी अपनी मध्यावस्था में है।
न्यूक्लियर रिएक्शन से तारीख का किया आंकलन
वैज्ञानिकों ने सूरज में हो रहे न्यूक्लियर रिएक्शन के हिसाब से इस तारीख का आंकलन किया है। इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे वैज्ञानिक पाओला टेस्टा ने बताया कि ये कैलकुलेशन न्यूक्लियर रिएक्शन के आधार पर की गई है।
न्यूक्लियर रिएक्शन से सूरज को मिलती है शक्ति
पाओला टेस्टा ने बताया कि साल 1930 से पहले माना जाता था सूरज की शक्ति ग्रैविटेशनल फोर्स से आती है। लेकिन वैज्ञानिकों को अब न्यूक्लियर पॉवर के बारे में पता चला है। हालांकि विज्ञान अभी भी कई सारी बातों के बारे में जान नहीं पाया है।
न्यूक्लियर एनर्जी खत्म होने पर सूरज हो जाएगा खत्म
पाओला टेस्टा का कहना है कि सूरज फिलहाल न्यूक्लियर एनर्जी से जलता है। जिस दिन यह न्यूक्लियर एनर्जी खत्म हो जाएगी, उसी दिन हमारा सूरज पूरी तरह जलकर राख हो जाएगा और इसका अस्तित्व खत्म हो जाएगा।
पृथ्वी का भी हो जाएगा अंत
वैज्ञानिकों ने अपने रिसर्च में यह भी बताया कि जिस दिन सूरज खत्म होगा, उसी दिन हमारी पृथ्वी का भी अंत हो जाएगा। वैज्ञानिकों के अनुसार, ऐसा इसलिए होगा क्योंकि पृथ्वी अपने सर्वाइवल के लिए सिर्फ सूरज पर निर्भर है। हालांकि ऐसा होने में 5 बिलियन साल बाकी हैं।
ब्रह्मांड में सूरज से 100 गुना बड़े तारे
वैज्ञानिकों के अनुसार, हम सूरज को शक्ति का मुख्य स्रोत मानते हैं। हमारे सोलर सिस्टम का सेंटर सूरज ही है लेकिन ब्रम्हांड में सूरज से भी कई गुना बड़े तारे हैं। कई तारे तो सूरज से 100 गुना बड़े हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- वेतन कटौती और 12 घंटे ड्यूटी के विरोध में हड़ताल पर गए राजस्थान के 108-104 एम्बुलेंसकर्मी
- दौसा को मिला रोटरी में बड़ा सम्मान,रो. नवल खंडेलवाल बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी
- ठिठुरती शाम…
- 2434 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर, PNB के लोन डूबे, SREI समूह की दो कंपनियां कटघरे में
- सात दिन; संस्कार और सेवा की साधना, RD Girls College में NSS शिविर का सांस्कृतिक-खेल उत्सव के साथ समापन
- भ्रष्टाचार पर ये कैसा जीरो टॉलरेंस! ACB के 600 से ज्यादा केस फाइलों में कैद, विभागों ने रोक रखी अभियोजन की चाबी
- स्टेट हाईवे पर मौत की रफ्तार | ट्रेलर–बोलेरो भिड़ंत, 5 की मौत, पूरा परिवार उजड़ गया
- नियम बदले तो भविष्य अंधकारमय! | संविदा नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर सरकार को चेताया—भर्ती हो मेरिट + बोनस से
- कार्यस्थल की सुरक्षा पर सीधा संवाद | POSH Act-2013 पर RCCI–Council Quest का जागरूकता व इंटरएक्टिव सत्र सफल
- आम से बदलेगी जनजातीय खेती की तस्वीर | अम्बावी में आधुनिक आम बागवानी पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मंत्र
